Advertisement

बॉलीवुड को 'टॉक्सिक' कहने वाले अनुराग कश्यप पर बरसे छावा के डायरेक्टर, बोले 'जिसको नहीं रहना वो जाए'

Chhaava के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने हाल ही में अनुराग कश्यप पर निशाना साधा है. कुछ समय पहले अनुराग ने कहा था कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया है, साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को टॉक्सिक तक कह डाला था.

Latest News
बॉलीवुड को 'टॉक्सिक' कहने वाले अनुराग कश्यप पर बरसे छावा के डायरेक्टर, बोले 'जिसको नहीं रहना वो जाए'

Chhaava director Laxman Utekar on Anurag Kashyap

Add DNA as a Preferred Source

पिछले कुछ समय से फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से नाखुश हैं. उन्होंने कहा था कि हिंदी इंडस्ट्री नए विचार लाने के बजाय मुनाफा कमाने में बिजी है. साथ ही उन्होंने कहा था कि वो बॉलीवुड से तंग आ चुके हैं और इसीलिए वो मुंबई छोड़ रहे हैं. इसपर अब छावा के डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर का बयान सामने आया है. उन्होंने अनुराग कश्यप के कमेंट 'सिनेमा खत्म हो रहा है' पर आपत्ति जताई है और इसपर जवाब भी दिया है. उन्होंने कहा कि कोई भी कश्यप को बॉलीवुड छोड़ने से नहीं रोक रहा है.

छावा, मिमी और हिंदी मीडियम जैसी तमाम हिट फिल्में बना चुके लक्ष्मण उटेकर ने अनुराग कश्यप पर पलटवार किया है. मामाज काउच के साथ बातचीत में निर्देशक ने अनुराग पर कटाक्ष किया और कहा कि कोई भी उनको (अनुराग कश्यप) बॉलीवुड छोड़ने से नहीं रोक रहा है. वह इसे छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं. उन्होंने कहा कि पहले आप खुद मानसिक और रचनात्मक रूप से खुश रहें तभी आप बढ़िया कंटेंट बना पाएंगे.

इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा 'चले जाओ छोड़ कर, बेशक चले जाओ, जिसको नहीं रहना, चले जाओ कोई जबरदस्ती नहीं कर रहा है. देखिए, ये इंडस्ट्री ऐसी है कि आपको मानसिक और रचनात्मक रूप से खुश रहना होगा, तभी हम एक महान फिल्म बना सकते हैं. अगर आपका मन नहीं है यहां रहने का तो आप बेहतरीन फिल्म कैसे बनाओगे? आप चले जाओ, इसे अच्छा.'

ये भी पढ़ें: 'मुंबई छोड़ रहा हूं', Anurag Kashyap का शॉकिंग फैसला, अब करेंगे ये काम

यही नहीं उन्होंने आगे कहा 'आज 700-800 करोड़ तक का बिजनेस कर रही हैं फिल्में. आप कैसे कह सकते हैं कि सिनेमा मर रहा है? आप कलेक्शन तो देखो बाहुबली का, आरआरआर का, पुष्पा का 1200 करोड़ तक का कलेक्शन था. फिर छावा का 800 करोड़ का कलेक्शन. संवेदनशीलता आपकी बदलाव होनी चाहिए क्योंकि आप वहीं पर अटके हुए हैं.'

ये भी पढ़ें: 'Shah Rukh Khan से ज्यादा बिजी हूं...', अनुराग कश्यप ने छोड़ी इंडस्ट्री? कहने वालों की बोलती की बंद

ब्लैक फ्राइडे, देव डी, गुलाल और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी दमदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके अनुराग ने पिछले दिनों कहा था कि वो मुंबई छोड़ रहे हैं. इसके पीछे की वजह उन्होंने टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसियों को बताया था जो नए कलाकारों को लुभा रही हैं और उन्हें बेहतरीन एक्टर बनाने की बजाय स्टार बनाने को महत्व दे रही हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement