Advertisement

Chhaava Box Office Collection Day 4: चौथे दिन आई विक्की कौशल की फिल्म में 50% गिरावट, मंडे किया इतना कलेक्शन

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) स्टारर फिल्म छावा (Chhaava) ने अपने चार दिनों में शानदार कलेक्शन कर लिया है. हालांकि मूवी ने अपने चौथे दिन गिरावट दर्ज की है.

Latest News
Chhaava Box Office Collection Day 4: चौथे दिन आई विक्की कौशल की फिल्म में 50% गिरावट, मंडे किया इतना कलेक्शन

Vicky Kaushal, Akshaye Khanna In Chhaava

Add DNA as a Preferred Source

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) स्टारर फिल्म छावा (Chhaava) वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस मूवी में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आए है और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने संभाजी की पत्नी महारानी येसुबाई का रोल किया है. अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने मूवी में औरंगजेब का किरदार निभाया है.  वहीं फिल्म को रिलीज हुए चार दिन बीत चुके है और इसे दर्शकों का अच्छा रिएक्शन मिल रहा है. छावा ने तीन दिनों में अच्छा कलेक्शन कर लिया है, तो चलिए जानते है मूवी ने अपने चौथे दिन यानी कि मंडे कितनी कमाई की है

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी छावा पहले दिन से अच्छा कलेक्शन कर रही है. मूवी ने हालांकि मंडे को गिरावट दर्ज की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने मंडे को 50% गिरावट देखी है। फिल्म ने चौथे दिन  24 करोड़ का कलेक्शन किया है। मूवी ने अपने चार दिनों में कुल 140.50 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने दुनिया भर में पहले सप्ताह में 164.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़ें- Chhaava ही नहीं, इन रियल लाइफ स्टोरी पर बनी फिल्मों में Vicky Kaushal दे चुके हैं शानदार परफॉर्मेंस

फिल्म ने अब तक किया इतना कलेक्शन

बता दें कि छावा 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. इसने अपने पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की थी और दूसरे दिन 37 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद फिल्म ने तीसरे दिन सबसे ज्यादा यानी कि 48.5 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म रिपोर्ट्स के मुताबिक 150 करोड़ के बजट में बनी है और छावा ने महज चार दिनों में अपना बजट निकाल लिया है. इसने जैसा कि दुनिया भर में 164.75 करोड़ की कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें- Chhaava Collection Day 3: 100 करोड़ के पार हुई विक्की कौशल की फिल्म, संडे किया इतना कलेक्शन

मूवी में नजर आए ये कलाकार

कलाकारों को लेकर बात करें तो छावा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना के अलावा दिव्या दत्ता, आशुतोष राणा, डायना पेंटी, विनीत कुमार सिंह नजर आए हैं. यह फिल्म शिवाजी सामंत की मराठी नॉवेल छावा पर आधारित है. बता दें कि फिल्म बीते साल 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 संग टकराव से बचने के लिए इसे 14 फरवरी 2025 को रिलीज करने का फैसला किया. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement