बॉलीवुड
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा फिल्म छावा (Chhaava) शुक्रवार 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म ने दो दिनों में शानदार कलेक्शन कर लिया है.
2025 की मोस्ट अवेटेड हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा फिल्म छावा (Chhaava) शुक्रवार 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर (Laxman Utekar) ने किया है और इसमें विक्की कौशल (Vicky Kaushal) छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में दिखाई दिए हैं. फिल्म में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) संभाजी की पत्नी महारानी येसुबाई की भूमिका में हैं और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) मुगल सम्राट औरंगजेब के रोल में नजर आए हैं. वहीं, मूवी की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत शानदार रही है और इसने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है, चलिए जानते हैं.
छावा 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. इसने अपने पहले दिन 31 करोड़ का कलेक्शन किया है. एंटरटेनमेंट ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क के शुरुआती अनुमान के मुताबिक विक्की कौशल की फिल्म ने अपने दूसरे दिन 36.5 करोड़ की कमाई की है. इससे छावा ने दो दिनों में कुल 67.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ रुपये के कलेक्शन की ओर बढ़ रही है.
यह भी पढ़ें- 'पुष्पा 2' से 'छावा' तक, दिसंबर में सिनेमाघरों में होगा इन फिल्मों का धमाल, टूटेंगे रिकॉर्ड्स
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
बता दें कि फिल्म में विक्की, रश्मिका और अक्षय के अलावा दिव्या दत्ता, आशुतोष राणा, विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी और नील भूपालम अहम रोल में दिखे हैं. छावा को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. यह मूवी शिवाजी सामंत के मराठी नॉवेल छावा पर आधारित है.
यह भी पढ़ें- Chhaava Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल ने दी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, किया 'उरी' से ज्यादा कलेक्शन
पहले 2024 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी छावा
छावा 14 फरवरी 2025 से पहले 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के साथ क्लेश से बचने के लिए फिल्म को 14 फरवरी तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था. रिलीज की तारीख स्पेशल रूप से चुनी गई थी, क्योंकि 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती होती है और इसलिए इसे इसके आसपास रिलीज किया गया. छावा को दिनेश विजान ने अपने बैनर मैडॉक फिल्म्स के तहत निर्मित किया है.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.