Advertisement

पति को भला-बुरा सुनाने के बाद बदले Charu Asopa के तेवर, बेटी के लिए बड़ा फैसला

Charu Asopa और Rajeev Sen अगर हो गए हैं और Divorce की प्रक्रिया के बीच एक-दूसरे पर कई शॉकिंग आरोप लगाते दिखाई दिए थे.

पति को भला-बुरा सुनाने के बाद बदले Charu Asopa के तेवर, बेटी के लिए बड़ा फैसला

Rajeev Sen, Charu Asopa: राजीव सेन, चारू असोपा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. वो कई बार लड़ाई-झगड़े के बाद हाल ही में फाइनली पति राजीव सेन (Rajeev Sen) से अलग हो चुकी हैं. उन्होंने तलाक की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. वहीं, इन सबके बीच राजीव और चारू लगातार ही एक-दूसरे पर चौंकाने वाले आरोप लगाते नजर आए थे. हालांकि, अब दोनों के तेवर बदल गए हैं और खासकर चारू ने अपनी बेटी की वजह से एक बड़ा फैसला ले लिया है.

चारू और राजीव का रिश्ता शादी के बाद से मुश्किल में चल रहा था. चारू ने कई बार राजीव से अलग होने का फैसला लिया था लेकिन हर बार दोनों के बीच सुलह हो जाती थी लेकिन इस बार चारू ने मन को मजबूत करते हुए अलग रहने का फैसला ले लिया और वो अपने व्लॉग के जरिए फैंस को बताती रहीं कि वो तलाक की प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी हैं. वहीं, इस बीच उन्होंने अपने व्लॉग्स और इंटरव्यूज में कई बार राजीव के बारे में बात की थी और हर बार उन्हें भला-बुरा सुनाया था लेकिन अब उनके तेवर बदल गए हैं.

ये भी पढ़ें- Charu Asopa का 'बेशर्म रंग' पर डांस देख लोगों ने पकड़ा सिर, कर दिया ट्रोल 

चारू ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि उनके और राजीव के बीच एक समझौता हो गया है. दोनों ने फैसला लिया है कि अलग होने के बाद भी दोनों अपने रिश्ते में संजीदगी बनाए रखेंगे और वो बेटी के लिए ऐसा करेंगे. चारू ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि 'राजीव और मेरे बीच चीजें अब पहले से बेहतर हैं. हम दोनों चाहते हैं कि हमारा रिश्ता अब अच्छा रहे क्योंकि जियाना तेजी से बड़ी हो रही है और अब वह धीरे-धीरे चीजों को समझ रही है. मैं नहीं चाहती कि अब कुछ भी नेगेटिव हो'.

ये भी पढ़ें- Shocking! Charu Asopa के आरोपों पर Rajeev Sen ने किया पलटवार, Karan Mehra के साथ अफेयर होने की कही बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement