Advertisement

OTT पर रिलीज को तैयार Kartik Aaryan की Chandu Champion, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) स्टारर फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है.

Latest News
OTT पर रिलीज को तैयार Kartik Aaryan की Chandu Champion, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

Chandu Champion

Add DNA as a Preferred Source

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) स्टारर फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विनर मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है. फिल्म साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala)द्वारा निर्मित है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और इसकी कहानी भी लोगों को काफी पसंद आई थी. हालांकि मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. वहीं, सिनेमाघरों के बाद अब यह ओटीटी पर रिलीज को तैयार है.

कार्तिक आर्यन स्टारर चंदू चैंपियन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म के द्वारा सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज को लेकर घोषणा की गई है. इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर करते हुए प्राइम वीडियो ने कैप्शन में लिखा- सभी बाधाओं के खिलाफ लचीलेपन और जीत की कहानी, एक चैंपियन की कहानी का गवाह जिसने कभी हार नहीं मानी. चंदू चैंपियन अभी देखें.


यह भी पढ़ें- 'Chandu Champion' बनने के लिए Kartik Aaryan ने की खास तैयारी, डेढ़ साल में ऐसे बनाई फिटेस्ट बॉडी


कबीर खान ने शेयर किया पोस्ट

वहीं, ओटीटी पर फिल्म की रिलीज को लेकर निर्देशक कबीर खान ने कहा, '' कॉन्सेप्ट से फाइल एडिट्स तक, यह फिल्म प्यार का परिश्रम रही है. कभी कभी कहानियां हमें चुनती हैं और मैं भाग्यशाली हूं कि इसने ऐसा किया. यह एक ऐसे व्यक्ति की एक खूबसूरत कहानी है, जो हार मानने से इनकार करता है. हम उसका जश्न मनाना चाहते थे और प्राइम वीडियो की पहुंच के साथ, हम दुनिया भर के दर्शकों के साथ चंदू चैंपियन को शेयर करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.


यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan के नाम पर हुई फीमेल फैन के साथ ठगी, लगाया 82 लाख का चूना


फिल्म के लिए कार्तिक ने की खास तैयारी

कार्तिक आर्यन ने भी फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर अपने विचार शेयर किए थे. उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि मिस्टर मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाना मेरे लिए एक बहुत बड़े सम्मान और बदलाव वाली यात्रा रही है. वाकई में उनके किरदार में उतरने के लिए मुझे डेढ़ साल की तैयारी करनी पड़ी. मुझे पूरी तरह से चीनी छोड़नी पड़ी और उस चीज का ख्याल भी रखना पड़ा. इस पूरी प्रोसेस में स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो की. उनकी अमेजिंग और इंस्पायरिंग कहानी मेरे साथ गहराई से जुड़ी है और मैं लाइफ में एक बार मिले इस मौके के लिए हमेशा कबीर सर का और साजिद सर का आभारी रहूंगा. 

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया था इतना कलेक्शन

वहीं, फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो यह सफल नहीं रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दुनिया भर में 87 करोड़ कमाए, जबकि अनुमानित फिल्म का बजट 140 करोड़ रुपये था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement