Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला कंगना रनौत की इस फिल्म का जादू, अब OTT पर देने जा रही है दस्तक

Chandramukhi 2 OTT Release: Kangana Ranaut की हॉरर कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब ये ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. जानें कब और कहां आप घर बैठे फिल्म देख पाएंगे.

Latest News
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला कंगना रनौत की इस फिल्म का जादू, अब OTT पर देने जा रही है दस्तक

Chandramukhi 2 Review: चंद्रमुखी 2 रिव्यू

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'चंद्रमुखी 2' (Chandramukhi 2) जबरदस्त सुर्खियों में रही है. कंगना की इस तमिल फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर गदर 2, जवान और फुकरे 3 जैसी शानदार फिल्मों से हुई थी. 28 सितंबर को रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई है. टिकट खिड़की पर फिल्म धड़ाम हो गई है. वहीं अब ये जल्द ही ओटीटी (Chandramukhi 2 OTT release) पर रिलीज होने वाली है. 

कंगना रनौत और राघव लॉरेंस की फिल्म फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को 50 से 60 करोड़ के बजट पर तैयार किया गया है. हालांकि, फिल्म अब तक महज 51 करोड़ ही कमा पाई है. अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. जी हां, कंगना की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 27 अक्टूबर को दस्तक देने वाली है. ऐसे में फैंस इसे घर बैठे देख सकते हैं.

चंद्रमुखी 2 साल 2005 की ब्लॉकबस्टर तमिल हॉरर-कॉमेडी चंद्रमुखी की अगली कड़ी है. पहले पार्ट में रजनीकांत और ज्योतिका लीड रोल में थे. वहीं इस जॉनर की फिल्म के जरिए कंगना ने पहली बार हॉरर कॉमेडी में कदम रखा. चंद्रमुखी 2 के लिए एक्ट्रेस को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. कई लोगों को उनकी एक्टिंग पसंद नहीं आई है और वो जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे.

ये भी पढ़ें: 'फिल्मों का 'एफ' भी नहीं जानते', Chandramukhi 2 के कलेक्शन को लेकर ट्रोल हुईं Kangana Ranaut, यूं लगाई सबकी क्लास

इन फिल्मों में नजर आएंगी कंगना 

कंगना रणौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तेजस और इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं. उनकी फिल्म तेजस का ट्रेलर और सॉन्ग हाल ही में रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने काफी पंसद किया. ये फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. ऐसे में देखना ये होगा कि उनकी इस फिल्म को भी लोगों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. 

वहीं उनकी अगली फिल्म है इमरजेंसी जिसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी. फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होने वाली थी पर अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है.कंगना ने ये नहीं बताया कि फिल्म की नई रिलीज डेट क्या है, मगर ये पक्की बात है कि फिल्म इस साल रिलीज नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: Chandramukhi 2 में कंगना रनौत की एक्टिंग से इंप्रेस नहीं हुए Rajinikanth? स्पेशनल नोट में नहीं किया जिक्र

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement