Advertisement

Chak De India की हरियाणवी छोरी Chitrashi Rawat ने कर ली शादी, सामने आई शानदार फोटोज

Shah Rukh Khan की हिट फिल्म Chak De India में हरियाणवी छोरी 'कोमल चौटाला' का रोल निभाने वाली Chitrashi Rawat ने शादी कर ली है. देखें फोटोज.

Latest News
Chak De India की हरियाणवी छोरी Chitrashi Rawat ने  कर ली शादी, सामने आई शानदार फोटोज

Chitrashi Rawat

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की हिट फिल्मों में से एक 'चक दे इंडिया' (Chak De India) को लोग आज भी पसंद करते हैं. फिल्म में प्लेयर का रोल निभाने वाली लड़कियों को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. उन्हीं में से एक हैं चित्राशी रावत (Chitrashi Rawat). जिन्हें आपने फिल्म में हरियाणवी छोरी 'कोमल चौटाला' (Chak De India Komal Chautala) के रोल में देखा था. फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था. अब वो एक बार और सुर्खियों में हैं वो भी अपनी शादी की वजह से. जी हां, चित्राशी ने शादी कर ली है और उनकी शादी से लेकर रस्मों की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. 

चित्राशी रावत ने आखिरकार 11 साल के रिलेशनशिप के बाद एक्टर ध्रुवादित्य भगवानानी के साथ शादी कर ली. शनिवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दोनों अपने-अपने परिवारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए. इस शादी में उनकी फिल्म चक दे इंडिया की को-एक्ट्रेस विद्या मालवदे भी शामिल हुईं. वहीं टीवी के कई सेलेब्स भी उनकी शादी में पहुंचे.

फोटो में चित्राशी लाल चुनरी के साथ गोल्डन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं. वहीं दूल्हे ने लाल पगड़ी के साथ पारंपरिक कुर्ता सूट पहना. श्रुति उल्फत, शिल्पा शुक्ला, डेलनाज ईरानी, सीमा आजमी, हिमांशु मल्होत्रा जैसे कई सेलेब्स उनकी शादी में पहुंचे.

ये भी पढ़ें: Sidharth-Kiara Wedding: परिवार के साथ जैसलमेर पहुंचे 'दूल्हे राजा', शादी में अपनाई जाएगी नो फोन पॉलिसी, गेस्ट पर लगेगी ये पाबंदियां

कोमला चौटाला के नाम से मशहूर चित्राशी की मेहंदी और फिर रिंग सेरेमनी के साथ कॉकटेल पार्टी की फोटो भी काफी वायरल हो रही थीं. चित्राशी और चक दे इंडिया के स्टार्स भी खूब मस्ती करते नजर आए. 

चक दे के बाद चित्राशी रावत को टीवी शो 'एफआईआर' में देखा गया था. वो फैशन फिल्म में भी नजर आई थीं. खास बात ये है कि चित्राशी रावत फिल्म में हॉकी प्लेयर होने के साथ ही साथ असल जिंदगी में भी एक हॉकी खिलाड़ी रही हैं. चित्राशी को अब तक कई हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में देखाई जा चुका है जिसमें लक, तेरे नाल लव हो गया, रैम्बो जैसी फिल्में शामिल हैं.  

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement