Advertisement

Cannes फिल्म फेस्टिवल में हुआ Alia Bhatt का शानदार डेब्यू, किसी रॉयल प्रिंसेस से कम नहीं लग रहीं Raha की मम्मी

Cannes film festival में Alia Bhatt का डेब्यू हो गया है. उनके लुक का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. एक्ट्रेस का ये डेब्यू मच अवेडेट था. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Latest News
Cannes फिल्म फेस्टिवल में हुआ Alia Bhatt का शानदार डेब्यू, किसी रॉयल प्रिंसेस से कम नहीं लग रहीं Raha की मम्मी

Alia Bhatt at Cannes (pc: twitter)

Add DNA as a Preferred Source

कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes film festival 2025) में भारतीय सितारों का जलवा बरकरार है. ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर उर्वशी रौतेला तक, कई ऐसी फिल्मी हसीनाएं थीं जिन्होंने कान्स के रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरा था. अब इस लिस्ट में एक और बड़ी सुपरस्टार का नाम शामिल हो गया है. हम बात कर रहे हैं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जिन्होंने आखिरकार कान्स में धमाकेदार डेब्यू कर लिया है. लोगों को उनकी झलक का बेसब्री से इंतजार था. इधर उन्होंने रेड कार्पेट पर एंट्री की उधर सोशल मीडिया पर उनका लुक तेजी से वायरल हो गया. गाउन में एक्ट्रेस किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं. उनको देख आपकी भी दिल की धड़कने थम जाएंगी.  

सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. आलिया इस शानदार गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इवेंट से जमकर उनकी क्लिप वायरल हो रही हैं. कई ट्विटर हैंडल ने उनके लुक को शेयर किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया ने कान्स के डेब्यू के लिए इटालियन डिजाइनर  Elsa Schiaparelli के डिजाइन किए गए गाउन को चुना जो कि बेहद खूबसूरत है.

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर डेब्यू से पहले आलिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें उन्हें कान में शामिल होने के लिए जाते देखा गया था. अभिनेत्री के डैशिंग लुक ने उनके फैंस का ध्यान खींचा था.

ये भी पढ़ें: कौन हैं Pranitha Subhash? कान्स के रेड कार्पेट पर जिनकी साड़ी ने लूटी महफिल, लगाए चार चांद

वहीं आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की थी जिसमें उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू को लेकर खुशी जाहिर की थी. एक्ट्रेस ने अपने बैग की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें किताबें और ब्यूटी प्रोडक्ट्स रखे हुए नजर आए. इन सब चीजों ने फैंस की एक्साइटमें को बढ़ा दिया था. लोग बस उनके लुक का इंतजार कर रहे थे और वो इंतजार आखिरकार पूरा हुआ.

ये भी पढ़ें: 'अरे ये तो तोते से भी महंगा है', गजब का है Urvashi Rautela का ये बिकिनी बैग, कीमत ₹530000 से भी ज्यादा

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement