Advertisement

Cannes 2025: Aishwarya Rai ने की बेटी आराध्या बच्चन संग ट्वीनिंग, ब्लैक आउटफिट में किया रेड कार्पेट पर वॉक, देखें Video

कांस 2025 (Cannes 2025) के दूसरे दिन का ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का लुक वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) के साथ नजर आ रही हैं. इस दौरान दोनों ही ब्लैक आउटफिट में ट्वीनिंग करते दिख रहे हैं.

Latest News
Cannes 2025: Aishwarya Rai ने की बेटी आराध्या बच्चन संग ट्वीनिंग, ब्लैक आउटफिट में किया रेड कार्पेट पर वॉक, देखें Video

Aishwarya Rai, Aaradhya Bachchan 

Add DNA as a Preferred Source

कांस 2025 (Cannes 2025) में फैंस को ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का बेसब्री से इंतजार था. वहीं, उन्होंने ऑफ व्हाइट साड़ी लुक में कांस में एंट्री ली और इस दौरान वह सिंदूर लगाए हुए नजर आईं. ऐश्वर्या हमेशा की तरह अपने लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं और लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थम रहे थे. इस बीच एक्ट्रेस का दूसरे दिन का लुक भी सामने आ गया है, जिसमें वह अपनी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) के साथ नजर आ रही हैं. रेड कार्पेट पर जाने से पहले वह अपनी बेटी आराध्या के हाथों में हाथ डाले हुए नजर आईं, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. 

वायरल क्लिप में ऐश्वर्या और आराध्या एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए होटल रूम से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं. आराध्या अपनी मां की तरह ट्वीनिंग करते हुए ब्लैक कलर के आउटफिट में स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं. उन्होंने स्कर्ट, लॉन्ग ब्लैक सॉक्स, एक ब्लैक ब्लेजर कैरी किया है और अपने बालों को हमेशा की तरह खुला छोड़ा है. वहीं, दूसरी ओर ऐश्वर्या ब्लैक सीक्वेंस स्ट्रैपलेस गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. इसके ऊपर उन्होंने सिल्वर बेज टेक्सचर्ड केप कैरी की है. साथ ही उन्होंने रेड बोल्ड लिपस्टिक लगाई है, जो उन पर बहुत सुंदर दिख रही है.

यह भी पढ़ें- साड़ी सिंदूर और संस्कार...'ऑपरेशन सिंदूर' से है Aishwarya Rai Bachchan के Cannes लुक का कनेक्शन, फैंस क्यों कहा रहे ऐसी बात?

ऐश्वर्या राय अक्सर ही अपनी बेटी आराध्या को कांस और आईफा जैसे ग्लोबल इवेंट्स पर ले जाती रही हैं और दोनों को एक साथ देखना उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं. ऐश्वर्या जो कांस में नियमित रूप से जाती हैं और 20 से ज्यादा सालों से लोरियल पेरिस का चेहरा रही हैं. भारतीयों के लिए ऐश्वर्या राय कांस का बहुत बड़ा नाम है.

यह भी पढ़ें- Salman Khan ने ऐसे लिया था Aishwarya Rai से ब्रेकअप का बदला! इन पांच फिल्मों से करवाया था बाहर

कांस में साड़ी लुक में छाई ऐश्वर्या

ऐश्वर्या के पहले दिन के कांस के लुक को लेकर बात करें तो उन्होंने ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी थी. इस दौरान वह एक शाही अंदाज में नजर आईं. एक्ट्रेस ने ऑफ व्हाइट साड़ी के साथ लॉन्ग शॉल भी कैरी की थी. एक्ट्रेस ने इसके साथ पिंक ज्वैलरी पहनी थी. इसके साथ ही वह सिंदूर लगाए हुए नजर आईं. एक्ट्रेस को सिंदूर लगाए हुए देख अभिषेक बच्चन के साथ चल रही तलाक की अफवाहें भी पूरी तरह से बंद हो गईं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement