Advertisement

Cannes 2023: देसी लुक छोड़ कान के रेड कार्पेट पर शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं Sapna Choudhary, फोटो से नहीं हट रही फैंस की नजरें

Sapna Choudhary इन दिनों अपने Cannes 2023 डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं. रेड कार्पेट पर उनका दूसरा लुक भी काफी लाइमलाइट में है. एक बार फिर उन्होंने अपने लुक से फैंस को क्लीन बोल्ड कर दिया है.

Latest News
Cannes 2023: देसी लुक छोड़ कान के रेड कार्पेट पर शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं Sapna Choudhary, फोटो से नहीं हट रही फैंस की नजरें

Sapna Choudhary (pc: sapnachoudharyfandom/Instagram)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जानी-मानी हरियाणवी डांसर और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रहीं सपना चौधरी (Sapna Choudhary) लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं. पूरे देश में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है. उनके डांस को लोग काफी पसंद करते हैं और आए दिन उनका कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है. वहीं हाल ही में सपना अपने कान फिल्म फेस्टिवल (Sapna Choudhary at Cannes 2023) के डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं. उनके पहले दिन का रेड कार्पेट लुक काफी वायरल हुआ था अब उनका दूसरे दिन का आउटफिट भी लाइमलाइट बटोर रहा है. 

सपना चौधरी ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना पहला वॉक किया था. इसी के साथ वो इस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चलने वाली पहली रीजनल कलाकार बन गई थीं. पहले दिन पिंक गाउन में नजर आईं सपना काफी खूबसूरत लग रही थीं. इस दौरान उन्होंने रेड कार्पेट पर चलते हुए हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया. वहीं अब उनका दूसरा लुक भी वायरल हो रहा है. 

76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने के बाद हरियाणवी डांसर दूसरी बार कान 2023 के रेड कार्पेट पर चलीं. इस दौरान उन्होंने एक लंबी सिल्वर केप के साथ एक शॉर्ट व्हाइट फेदर वाली ड्रेस पहनी थी. उन्होंने इसे मैचिंग हील्स के साथ पेयर किया और अपने सेंटर पार्टिंग बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ था. 

ये भी पढ़ें: Cannes 2023 के रेड कार्पेट पर छाईं Sapna Choudhary, हाथ जोड़कर सभी को किया ग्रीट, जीत लिया फैंस का दिल

पहले दिन सपना ने पिंक कलर के हैवी एंब्रॉयडरी वाले फ्लोर लॉन्ग गाउन को पहना था. इसमें एक्ट्रेस काफी एलिगेंट और स्टनिंग लग रही थीं पर उनका ये गाउन काफी हैवी था. हालांकि इस दौरान उन्होंने रेड कार्पेट पर चलते हुए हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया जिसने फैंस का दिल जीत लिया था. लोगों का कहना है कि उन्होंने रेड कार्पेट पर अपनी भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया है. 

ये भी पढ़ें: Sapna Choudhary के पहले ठुमके में हिल गया बिहार, देखें Pawan Singh संग धमाकेदार वीडियो

अपने पहले दिन के लुक के बारे में सपना ने इंस्टा पर शेयर किया था. उन्होंने खुद को स्टाइल किया था और भारती और आशना के ओम से उन्होंने ये ड्रेस सेलेक्ट की थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement