Advertisement

Breathe Into The Shadows Teaser: डरा देगा इस वीडियो का हर एक सीन, संभल कर देखें

Breathe Into The Shadows Teaser: Abhishek Bachchan- Amit Sadh की वेब सीरीज के टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है.

Latest News
Breathe Into The Shadows Teaser: डरा देगा इस वीडियो का हर एक सीन, संभल कर देखें

Breathe Into The Shadows Teaser: ब्रीद इनटू द शैडोज टीजर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Breathe Into The Shadows Teaser: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बीच हाल ही में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और अमित साध (Amit Sadh) की मशहूर वेब सीरीज 'ब्रीद' के तीसरे पार्ट यानी 'ब्रीद 3' (Breathe 3) को लेकर जबरदस्त चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज हो गया है जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. टीजर के साथ ही मेकर्स ने शो की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. सस्पेंस और थ्रिलर से भरी ये वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर जल्द ही रिलीज होने जा रही है.

अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आने वाली इस वेब सीरीज का टीजर शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि आने वाले सीजन में पहले से भी ज्यादा भयानक और डरा देने वाले सीन देखने को मिलेंगे. इसके अलावा अभिषेक बच्चन का रूप, नए सीजन में और भी विकराल हो जाएगा. इस सीरीज में उनकी बेटी और पत्नी की भी झलक देखने को मिल रही है लेकिन टीजर में ज्यादातर सीन अभिषेक के ही नजर आ रहे हैं. यहां देखें 'ब्रीद इनटू द शैडोज' का धमाकेदार टीजर-

ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan का 'मजाक उड़ाने' पर भड़के अभिषेक बच्चन, बीच में ही छोड़ी शूटिंग!

इस टीजर को शेयर करते हुए अभिषेक बच्चन ने कैप्शन में लिखा- '4 खत्म हो चुके अब 6 बाकी हैं. परछाइयां अब और भी काली होने वाली हैं'. उन्होंने बताया कि इस सीरीज की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग 9 नवंबर 2022 को होगी. ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. बताया जा रहा है कि इस सीरीज को 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan से बेहतर एक्टर है बेटा अभिषेक बच्चन... KBC कंटेस्टेंट की ये बात सुन चौंके लोग

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement