Advertisement

Brahmastra की कमाई के आगे Bhool Bhulaiyaa 2 भी हो जाएगी फेल? जानिए कितना हुआ 8 दिन में कलेक्शन

Brahmastra Box Office Collection Day 8: मच अवेटेड फिल्म Brahmastra ने बॉक्स ऑफिस पर अपना झंडा बुलंद किया हुआ है. फिल्म ने 8वें दिन भी शानदार कमाई की.

Latest News
Brahmastra की कमाई के आगे Bhool Bhulaiyaa 2 भी हो जाएगी फेल? जानिए कितना हुआ 8 दिन में कलेक्शन

Brahmastra and Bhool Bhulaiyaa 2 : ब्रह्मास्त्र और भूल भुलैया 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Brahmastra Box Office Collection Day 8: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt) फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन जारी है. एक हफ्ते पहले रिलीज हुई फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन यह आम जनता का दिल जीतने में सफल रही है. 9 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाल मचा रही है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को 8.25 करोड़ की कमाई की, जो इसके पिछले दिन के कलेक्शन से अधिक है. फिल्म के आठ दिनों का कुल कलेक्श लगभग 154.50 करोड़ हो गया है. फिल्म जल्द ही कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiya 2) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर जाएगी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 185 करोड़ की कमाई की थी.

करण जौहर (Karan Johar) के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन्स (Dharma Productions) में बनी फिल्म की कमाई की रफ्तार में भले ही धीमी हो गई है लेकिन यह फिल्म 300 करोड़ कमाने में कामयाब रही है.

ये भी पढ़ें - Brahmastra के प्रमोशन के लिए RRR के डायरेक्टर S. S. Rajamouli वसूली थी इतनी मोटी रकम? 

वहीं फिल्म के पहले वीकेंड की बात करें तो ब्रह्मास्त्र को 37 करोड़ की ओपनिंग मिली थी. शनिवार को फिल्म ने 42 करोड़ और रविवार को फिल्म ने 44.8 करोड़ कमाने में कामयाब रही.

ये भी पढ़ें - SRK के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, 'ब्रह्मास्त्र' डायरेक्टर Ayan Mukerji करने वाले हैं ये काम

8 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है फिल्म

ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करें तो अयान मुखर्जी की बॉलीवुड फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि यह फिल्म भारत में 5,019 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी और 125 करोड़ रुपये तीन दिन में कलेक्ट कर लिए थे, फिल्म की विदेशों में स्क्रीन की संख्या 3,894 थी, इस फिल्म ने बाकी का कलेक्शन किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement