Advertisement

Brahmastra की एडवांस बुकिंग से खुश हुए मेकर्स की खिली हैं बांछे, मगर इस खबर को जानकर लगेगा झटका

Brahmastra की रिलीज के साथ ही फिल्म को ऑनलाइन लीक कर दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की HD क्वालिटी में लीक किया गया है.

Latest News
Brahmastra की एडवांस बुकिंग से खुश हुए मेकर्स की खिली हैं बांछे, मगर इस खबर को जानकर लगेगा झटका

रणबीर कपूर 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) - आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) रिलीज कर दी गई है. लगातार हो रहे बॉयकॉट ट्रेंड के मद्देनजर फिल्म को एडवांस ओपिनंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है. रणबीर-आलिया के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), मौनी रॉय (Mouni Roy), नागार्जुन (Nagarjuna) भी लीड रोल में हैं. फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का कैमियो भी है, जिसके लिए दर्शक पहले से ही उत्साहित दिखाई दिए. अब, जबकि बड़े पैमाने पर प्री-बुकिंग के आंकड़े और फिल्म के बारे में सकारात्मक बातें सामने आने के बाद फिल्म निर्माताओं के बांछे खिली हुई हैं. मगर हालिया रिपोर्ट्स निर्माताओं को दुखी कर सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को एचडी क्वालिटी में लीक कर दी गई है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र कई पाइरेसी वेबसाइट्स पर लीक कर दी गई है, पहले ही इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं. इससे पहले, दिल्ली उच्च न्यायालय फिल्मों की अवैध स्ट्रीमिंग को रोकने के लिए इन वेबसाइट्स पर पहले ही कार्रवाई करने के आदेश दे दिए थे.

ये भी पढ़ें - Brahmastra Movie Review: हॉलीवुड को टक्कर दे रही है Ranbir Kapoor की फिल्म, जानिए क्या है खास

बीते दिनों अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट के साथ ब्रह्मास्त्र के एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के बारे में शेयर किया था. तरण ने कहा, "ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंक को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. एडवांस बुकिंक का स्टेटस ये है कि गुरुवार तक 1 लाख 25 हजार के टिकट बेचे जा चुके हैं." 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

8 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होगी फिल्म

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

ये भी पढ़ें - Ranbir Kapoor 'बीफ वाला बयान' देकर बुरे फंसे, Ujjain Mahakal मंदिर में एंट्री पर लगी रोक, आलिया भी बाहर

रिपोट्स की मानें तो ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड के लिए अब तक की सबसे बड़ी रिलीज होगी, लेकिन यह साउथ की दोनों ब्लॉकबस्टर - आरआरआर और केजीएफ 2 से स्क्रीन काउंट के मामले में कम है. रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ग्लोबली पर 8 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होगी, जो किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement