Advertisement

Brahmastra Advance Booking: बॉलीवुड के सूखे में बहार लेकर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म?

Brahmastra Advance Booking: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) में एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. यह फिल्म अगले शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आए हैं.

Latest News
Brahmastra Advance Booking: बॉलीवुड के सूखे में बहार लेकर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म?

रणबीर कपूर 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Brahmastra Advance Booking: अयान मुखर्जी (ayan mukherji) की मच अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फैंटेसी एडवेंचर ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा ने बॉलीवुड को थोड़ी राहत दी है. फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी तेजी से शुरू हो गई है और फिल्म ने बॉलीवुड में सुस्त पड़े माहौल को कुछ राहत दी है. हाल के दिनों में बड़े स्टार्स की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस के सूखे को पाट नहीं पाई. आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्डा (Laal Singh Chaddha) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) लोगों को लुभाने में कामयाब नहीं हो पाई. फिल्म के कलेक्शन ने निर्माताओं को काफी निराश किया.

वहीं अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट के साथ ब्रह्मास्त्र के एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के बारे में शेयर किया है. तरण ने कहा, "'ब्रह्मास्त्र' की एडवांस बुकिंग अंत में इंडस्ट्री के लिए कुछ राहत बन कर आ रही है." उन्होंने टिकटों की संख्या का उल्लेख करते हुए ट्वीट साझा किए और बताया कि पहले दिन के लिए 11,558 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो गई है. चूंकि ये सुविधा केवल चुनिंदा शहरों में ही है. एडवांस बुकिंग की बात करें तो शुक्रवार को कुल टिकट बिक्री का 63%, शनिवार 25% और सूर्य 12% देखा गया है.

ये भी पढ़ें - शाहरुख-सलमान और आमिर खान के बजाए ऋतिक रोशन ही क्यों बने धूम 2 के लिए पहली पसंद?

ये रहे ट्वीट्स

brahmastra advance booking

वहीं फिल्म का प्रमोशन जोर शोर से किया जा रहा है. शुक्रवार को टीम ब्रह्मास्त्र ने हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर चीफ गेस्ट के रूप में आने वाले थे. सुरक्षा कारणों से इस इवेंट को रद्द कर दिया गया.

ये भी पढ़ें - आलिया भट्ट की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म से कृति सैनन को धोना पड़ा था हाथ

बाद में, फिल्म की टीम ने शहर के एक होटल में एक अनौपचारिक सेटिंग में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां ब्रह्मास्त्र के कलाकार आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और नागार्जुन अक्किनेनी मौजूद थे. इस कार्यक्रम में एसएस राजामौली भी मौजूद थे. राजामौली दक्षिण भारत में फिल्म को डिस्ट्रिब्यूट कर रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में, जूनियर एनटीआर ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की भी तारीफ की और उनके आने वाले प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं दीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement