बॉलीवुड
Brad Pitt की फिल्म F1 को फैैंस बॉलीवुड मूवी Tara rum pum से कंपेयर कर रहे हैं. इसी बीच इस बॉलीवुड फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी एक ट्वीट कर लोगों का ध्यान खींच लिया है.
ब्रैड पिट (Brad Pitt) हॉलीवुड ही नहीं दुनियाभर में छाए रहते हैं. उनकी फिल्म F1 हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे देश और विदेश में खूब पसंद किया जा रहा है. एक तरफ जहां इस स्पोर्ट्स ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, वहीं कई लोगों का कहना है कि ये फिल्म सैफ अली खान की बॉलीवुड तारा रमपम (Saif Ali Khan Tara rum pum) के जैसी है. इसके बाद इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी एक ट्विट किया जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है.
ब्रैड पिट की रेसिंग फिल्म एफ 1 को काफी तरीफें मिल रही हैं. वहीं लोगों को ये फिल्म देखकर बॉलीवुड मूवी ता रा रम पम की याद आई जो 2007 में आई थी. इस चर्चा के बीच फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी एक ट्विट किया है. उन्होंने लिखा 'ता रा रम पम, एक प्यारी फिल्म थी.' उनके इस पोस्ट पर लोग काफी रिएक्शन दे रहे हैं.

आपके बता दें कि ता रा रम पम एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और हबीब फैसल ने इसे लिखा है. ये यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई थी. फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे. फिल्म की कहानी कहानी राजवीर सिंह नाम के एक पेशेवर स्टॉक कार रेसर पर बनी है जिसका करियर डूब जाता है. फिर उसे और उसके परिवार को काफी परेशानियां होती हैं.
ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra ही नहीं, हॉलीवुड फिल्मों में जलवा बिखेर चुके हैं ये 5 देसी स्टार्स
बात करें एफ 1 की तो इस हॉलीवुड फिल्म को भारत में भी पसंद किया जा रहा है. 27 जून को फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. कई बॉलीवुड सेलेब्स जैसे दीपिका पादुकोण और करण जौहर तक इस फिल्म की भर भर कर तारीफ कर चुके हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.