Advertisement

Box Office Report: मैरी क्रिसमस और मैं अटल हूं का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल, लगातार घट रही दोनों फिल्मों की कमाई

कटरीना कैफ(Katrina Kaif) और विजय सेतुपति(Vijay Sethupathi) स्टारर फिल्म मैरी क्रिसमस(Merry Christmas) और पंकज त्रिपाठी ( Pankaj Tripathi) स्टारर मैं अटल हूं(Main Atal Hoon) की कमाई में बॉक्स ऑफिस पर गिरावट देखी गई है.

Latest News
Box Office Report: मैरी क्रिसमस और मैं अटल हूं का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल, लगातार घट रही दोनों फिल्मों की कमाई

Main Atal Hoon, Merry Christmas

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साल 2024 की शुरुआत में कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें से कुछ फिल्मों को अच्छी सफलता मिल रही तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर रही हैं. 12 जनवरी को कटरीना कैफ(Katrina Kaif) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) स्टारर फिल्म मैरी क्रिसमस(Merry Christmas) रिलीज हुई थी. उसके कुछ दिनों बाद 19 जनवरी को पंकज त्रिपाठी( Pankaj Tripathi) स्टारर मैं अटल हूं(Main Atal Hoon ने भी दस्तक दी थी. बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों की शुरुआत ठीक थी. हालांकि दोनों की कमाई अब काफी अंतर देखने को मिल रहा है. फिल्मों को रिलीज हुए कुछ वक्त बीत चुका है, तो चलिए जानते हैं दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा है. 

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी कटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म मैरी क्रिसमस ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर ठीक ठाक कलेक्शन किया था. पहले दिन फिल्म ने 2.45 करोड़ कमाए थे. वहीं फिल्म लोगों को काफी पसंद भी आ रही है और लोगों का कहना है कि ये कटरीना की अभी तक की बेस्ट परफॉर्मेंस है. हालांकि उसके बाद भी फिल्म की कमाई बहुत शानदार नहीं हो पा रही है. फिल्म ने अपने दस दिनों में महज 17 करोड़ का कारोबार किया है. इन सभी के बीच फिल्म ने अपने 11वें दिन 0.23 करोड़ कमाए हैं. फिल्म ने अभी तक कुल 17.7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 

ये भी पढ़ें- Box Office report: मैरी क्रिसमस और मैं अटल हूं का हाल हुआ बेहाल, बेहद सुस्त रही दोनों फिल्मों की कमाई

पूर्व प्रधानमंत्री पर बनी फिल्म

अब हम बात करेंगे पंकज त्रिपाठी स्टारर मैं अटल हूं की. मैं अटल हूं फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म में उनके बचपन से लेकर पीएम बनने तक की कहानी को दिखाया गया है. साथ ही फिल्म में उनके पॉलिटिकल करियर, उनके कवि बनने की कहानी को खूबसूरती से पेश किया गया है. वहीं, इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर कुल 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया था.

ये भी पढ़ें- Main Atal Hoon Box Office: लोगों के दिल में बनाई 'मैं अटल हूं' ने अपनी जगह, पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई

मैं अटल हूं ने चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

हालांकि बढ़ते दिनों के साथ मैं अटल हूं की कमाई में खासा गिरावट आई है. फिल्म ने अपने चौथे दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 80 लाख का कलेक्शन किया है. इन चार दिनों में फिल्म का कलेक्शन 6.45 करोड़ हो गया है. तीसरे दिन की कमाई पर नजर डालें तो फिल्म ने संडे के दिन 2.4 करोड़ कमाए थे, लेकिन चौथे दिन मैं अटल हूं की कमाई काफी कम हुई है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement