बॉलीवुड
खबरें आ रही थीं कि Border 2 से एक्टर Diljit Dosanjh का पत्ता साफ हो गया है. हालांकि खुद एक्टर ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने सबकी बोलती बंद कर दी है.
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सरदार जी 3 (Sardaar Ji 3) को लेकर चर्चा में है. फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) को कास्ट किया गया है जिसको लेकर खूब बवाल हुआ था. इसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने फिल्म बॉर्डर 2 में उनकी कास्टिंग पर निराशा व्यक्त की थी और मेकर्स से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और राष्ट्रीय भावना को प्राथमिकता देने का आग्रह किया था. तब कहा गया था कि दिलजीत को इस प्रोजेक्ट से हटा दिया जाएगा. हालांकि, अब एक्टर ने खुद एक वीडियो शेयर किया है जिसने इस खबर को झुठला दिया है.
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि बॉर्डर 2 के मेकर्स पंजाबी एक्टर एमी विर्क को दिलजीत दोसांझ की जगह लेने का मन बना रहे हैं. हालांकि इसको लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ था. अब दिलजीत ने बॉर्डर 2 में रिप्लेस किए जाने की अफवाहों को खारिज कर दिया है, उन्होंने फिल्म के सेट से एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिलजीत सूट में अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस पर एक बैच और सेना का लोगो बना हुआ है. फिर वो डांस की शूटिंग सीक्वेंस के लिए तैयार होते हुए सेट के अंदर चले जाते हैं.
ये भी पढ़ें: Sardaar Ji 3 विवाद के बीच जावेद अख्तर ने दिया दिलजीत दोसांझ का साथ, एक्टर को क्यों बताया 'बेचारा'
इस रील के कैप्शन में उन्होंने लिखा 'बॉर्डर 2' और रील के बैकग्राउंड में बॉर्डर का फेमस गाना 'संदेशे आते हैं' सुना जा सकता है. एक्टर ने कुछ कहा नहीं है पर इशारों इशारों में ये बता दिया है कि वो अब भी फिल्म में हैं और वो इसे नहीं छोड़ने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: Border 2 से दिलजीत दोसांझ का हुआ पत्ता साफ, अब उनकी जगह लेगा ये पंजाबी सुपरस्टार? जानें क्या है माजरा
बता दें कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 भारत में नहीं बल्कि विदेशों में रिलीज हो गई है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही भारत में विवाद छिड़ गया था. इस मूवी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आईं जिसको लेकर सारा बवाल था. लोगों ने इसी पर आपत्ति जाहिर की है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.