Advertisement

Border 2 से दिलजीत दोसांझ का हुआ पत्ता साफ, अब उनकी जगह लेगा ये पंजाबी सुपरस्टार? जानें क्या है माजरा

खबरें आ रही हैं कि Border 2 से Diljit Dosanjh को हटा दिया गया है. Sardaar ji 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir को कास्ट करने को लेकर सारा बवाल शुरू हुआ था. जानें क्या है पूरा मामला.

Latest News
Border 2 से दिलजीत दोसांझ का हुआ पत्ता साफ, अब उनकी जगह लेगा ये पंजाबी सुपरस्टार? जानें क्या है माजरा

Diljit Dosanjh Ammy Virk
 

Add DNA as a Preferred Source

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) स्टारर फिल्म सरदार जी 3 (Sardaar Ji 3) इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) को कास्ट किया गया है जिसको लेकर ही सारा बवाल मचा हुआ है. इन सब विवाद के बीच, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 में उनकी कास्टिंग पर निराशा व्यक्त की. उन्होंने मेकर्स से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और राष्ट्रीय भावना को प्राथमिकता देने का आग्रह किया. अब, रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दिलजीत को इस प्रोजेक्ट से हटा दिया जाएगा. हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेकर्स पंजाबी एक्टर एमी विर्क को दिलजीत दोसांझ की जगह लेने का मन बना रहे हैं. पोर्टल को एक सूत्र ने बताया कि दिलजीत ने केवल 3-4 सीन शूट किए हैं. मेकर्स एक्टर को बदलने पर विचार कर रहे थे, क्योंकि अभी वे आसानी से उन सीन को फिर से शूट कर सकते हैं. मेकर्स सीधे इस मामले को संभाल रहे हैं और एमी का नाम चर्चा में आया है. हालांकि इसको लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है और हम भी इस बात की पुष्टी नहीं करते हैं.

बता दें कि दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म सरदार जी 3 आज भारत में नहीं बल्कि विदेशों में रिलीज हो गई है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही भारत में विवाद छिड़ गया था, क्योंकि इस मूवी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आईं. लोगों ने इसी पर आपत्ति जाहिर की है. लोगों ने फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: Sardaar ji 3 विवाद के बीच Neeru Bajwa ने किया Hania Aamir को अनफॉलो,  डिलीट किए Diljit Dosanjh संग पोस्ट

दरअसल पिछले महीनों पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें 25 भारतीय टूरिस्ट और एक नेपाली टूरिस्ट की हत्या कर दी गई थी. इस अटैक के बाद देशभर में काफी गुस्सा था. इसके बाद भारतीय सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसमें भारतीय जवानों ने पीओके में आतंकी कैंप को बर्बाद किया था. इसके बाद पाकिस्तानी स्टार्स को भारत में बैन कर दिया गया था. ऐसे में सरदार जी 3 में हानिया आमिर को कास्ट करने पर मेकर्स और दिलजीत की आलोचना हुई थी.

ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के सपोर्ट में उतरीं Rakhi Sawant, Hania Aamir को बताया फेवरेट, लोगों से की Sardaar ji 3 देखने की रिक्वेस्ट

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement