Advertisement

Rajpal Yadav के सिर से उठा पिता का साया, पोस्ट शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

बॉलीवुड एक्टर Rajpal Yadav के पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है. 75 साल में उन्होंने आखिरी सांस ली. एक्टर के पिता पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे.

Latest News
Rajpal Yadav के सिर से उठा पिता का साया, पोस्ट शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

Rajpal Yadav

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पिता नौरंग यादव (Rajpal Yadav father passed away) का निधन हो गया है. पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और 75 साल की उम्र में उन्होंने शुक्रवार को दिल्‍ली एम्‍स आखिरी सांस ली. खबरों की मानें तो 25 जनवरी को यूपी के शाहजहांपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं पिता के निधन से राजपाल काफी दुखी हैं. उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दुख जाहिर किया है.

राजपाल यादव शाहजहांपुर के कुंडरा गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता नौरंग यादव वहीं रहते थे. पिछले कई दिनों से वो बीमारी थे जिसके चलते उन्‍हें दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार को अस्‍पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. राजपाल यादव ने अपने पिता के साथ एक फोटो शेयर की. साथ ही कैप्शन में लिखा 'साथियों आज हमारी ऊर्जा हमारी शक्ति हमारे जीवन के योद्धा हमारे पूज्य पिता जी आज नहीं हैं हम लोगों के बीच में लेकिन उनका आशीर्वाद और उनसे ली हुई प्रेरणा सदेव हमारे साथ थी और रहेगी. आप सभी को प्यार, आप सभी के आशीर्वाद के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.'

इस पोस्ट कर फैंस उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'बहुत दुख हुआ पापा के बारे में मैं जानकर.. भगवान उनको अपने घर में शरण दे यहीं कामना करता हूं', एक और ने लिखा 'इस मुश्किल समय में भगवान आपको शक्ति दे'.

ये भी पढ़ें: Rajpal Yadav को पाकिस्तान से मिली धमकी, ईमेल में कोरियोग्राफर Remo D'souza और सुगंधा मिश्रा का भी नाम, जानें पूरी बात

एक्टर को मिली थी जान से मारने की धमकी
बीते दिनों बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों को जान से मारने की धमकी दी गई थी. ये धमकी सीमापार यानी पाकिस्तान से ईमेल के जरिये दी गई धमकी थी. एक्टर राजपाल यादव, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, टीवी एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा और कॉमेडियन कपिल शर्मा को ये धमकी भेजी गई थी. राजपाल यादव ने इस मामले में मुंबई पुलिस को शिकायत की थी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement