Advertisement

Atul Parchure Death: बॉलीवुड एक्टर अतुल परचुरे का निधन, शाहरुख-सलमान खान के साथ कर चुके थे काम

Atul Parchure Passed Away: अतुल परचुरे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. इतनी गंभीर बीमारी होने के बावजूद वह टीवी सीरियलों में लगातार नजर आ रहे थे.

Latest News
Atul Parchure Death: बॉलीवुड एक्टर अतुल परचुरे का निधन, शाहरुख-सलमान खान के साथ कर चुके थे काम

Atul Parchure (file photo)

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ गई है. मशहूर एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे (Atul Parchure Death) का सोमवार को निधन हो गया. अतुल की उम्र 57 साल थी. वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. लेकिन इसके बावजूद भी वह टीवी शो में जोश के साथ काम करते नजर आ रहे थे. अतुल परचुरे 'द कपिल शर्मा' शो के फेम एक्टर थे और कई किरदारों में वह लोगों को हंसा-हसांकर लोटपोट करते थे.

अतुल परचुरे ने मराठी टेलीविजन, हिंदी बॉलीवुड फिल्मों और कई कॉमेडी शो में काम किया है. वह सलमान, शाहरूख समेत कई बॉलीवुड दिग्गजों के साथ काम कर चुके थे. उनके अचानक जाने से फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है.

अतुल ने सीरियल के अलावा फिल्मों में कई अहम किरदार निभाए थे. उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म बिल्लू, सलमान खान के साथ पार्टनर और अजय देवगन-संजय दत्त की फिल्म ऑल द बेस्ट में अपनी कॉमिक टाइमिंग से सभी का दिल जीता था. इसके अलावा अतुल परचुरे ने सलाम-ए-इश्क, कलयुग और खिचड़ी जैसी फिल्मों में भी काम किया था.

कॉमेडी में फैंस का दिल जीता
अतुल परचुरे कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी नाइट्स में अपनी कॉमेडी से लोगों को लोटपोट करते नजर आते थे. इसके अलावा उन्होंने कॉमेडी सर्कस में भी काम किया था.

इससे पहले शनिवार को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड से जुड़े हुए थे. उनका हर बॉलीवुड सितारे से खास रिश्ता था. उनकी पार्टियों में एक्सर बॉलीवुड का जमावड़ा लगा रहता था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement