Advertisement

Animal के इस दर्दनाक सीन में बॉबी देओल को आया असली भाई को खोने का ख्याल, रो पड़े एक्टर

Bobby Deol ने फिल्म Animal के एक सीन से जुड़ा दर्दनाक वाकया शेयर किया है, जो असलियत नें हैरान कर देने वाला है.

Latest News
Animal के इस दर्दनाक सीन में बॉबी देओल को आया असली भाई को खोने का ख्याल, रो पड़े एक्टर

Bobby Deol, Sunny Deol

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फिल्म 'एनिमल' (Animal Movie) के हीरो भले ही रणबीर कपूर हैं लेकिन इस फिल्म में सबसे ज्यादा तारीफें बॉबी देओल (Bobby ) को मिली हैं. बॉबी के हर सीन पर दर्शक फिदा होते दिखाई दिए हैं. लॉर्ड बॉबी ने तो 50 साल पुराने एक इजराइली गाने को देश भर में हिट कर दिया है. वहीं, दर्शकों से मिले प्यार पर एक्टर के आंसू छलकते दिखाई दिए. बॉबी देओल ने हाल ही में एक वायरल सीन की शूटिंग से जुड़ा किस्सा बताया है, जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे, इस सीन में बॉबी देओल अपने भाई सनी देओल (Sunny Deol) की मौत के बारे में सोच रहे थे.

संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म से धमाकेदार कमबैक करने वाले बॉबी देओल ने फिल्म के लिए जबरदस्त मेहनत की है. उन्होंने फिल्म में कई सीन ऐसे दिए हैं जिसे देखकर खुद डायरेक्टर भी हैरान रह गए थे. इनमें से एक सीन ऐसा था जिसमें 'अबरार' को अपने छोटे भाई की मौत का दुख जाहिर करना था. हाल ही में एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बॉबी ने इस सीन से जुड़ा हैरान कर देने वाला किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि ये सीन उन्होंने एक शॉट में पूरा कर लिया था. ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि वो अपने बड़े भाई सनी दओल को खो देने के बारे में सोच रहे थे और उनकी एक्टिंग में दर्द अपने आप ही आ गया. ये भी पढ़ें- Animal में रणबीर कपूर ने बनाया बेवकूफ, बॉबी देओल ने 54 की उम्र में बनाई धांसू बॉडी

बॉबी देओल ने बताया कि एक्टर्स ऐसा कई बार करते हैं, उन्हें जब फिल्म के किसी सीन में असली इमोशन डालना होता है तो वो रियल लाइफ में हुई दुखद घटनाओं के जरिए इमोशन बाहर लाते हैं. एक्टर्स के बाद ऐसे इमोशनल मोमेंट्स का बैंक होता है. बॉबी देओल ने बताया कि 'मेरा भाई मेरी दुनिया है. मैं वो सीन परफॉर्म कर रहा था और इमैजिन कर रहा था कि जैसे मैंने अपना असली भाई खो दिया है. इसलिए वो भावना कैमरे पर बाहर आई, मैं वो दर्द सच में महसूस कर रहा था'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement