Advertisement

Bobby Deol ने कैमरे के सामने फैन को दिया धक्का? इस वीडियो ने इमेज पर फेर दिया पानी

Bobby Deol सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं. उन पर एक फैन के साथ बदसलूकी करने का आरोप लग रहा है.

Latest News
Bobby Deol ने कैमरे के सामने फैन को दिया धक्का? इस वीडियो ने इमेज पर फेर दिया पानी

Bobby Deol Trolled

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' (Animal Movie) की वजह से चारों तरफ छाए हुए हैं. फिल्म में उनका किरदार अबरार इतना बड़ा हिट हुआ कि लीड एक्टर रणबीर कपूर भी फीके पड़ गए. बॉबी देओल अपने फैंस का प्यार देखकर पपराजी के सामने इमोशनल होते दिखाई दिए थे. इन सबके बीच हाल ही में बॉबी देओल ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं. उनका एक वीडियो सामने आने के बाद कई फैंस उनसे नाराज दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में बॉबी देओल पर फैन के साथ बदसलूकी करने का आरोप लग रहा है.

बॉबी देओल का एयरपोर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जल्दबाजी में दिखाई दे रहे हैं. उनके सामने पपराजी कैमरा लेकर दौड़ रहे हैं. इस बीच एक्टर के सामने एक फैन आ जाता है. सेल्फी लेने के लिए बढ़ रहे इस फैन को बॉबी हाथ से पीछे हटाकर आगे बढ़ जाते हैं. वीडियो को देखकर जाहिर है कि एक्टर फ्लाइट के लिए लेट हो गए हैं, उसी उधेड़बुन में उन्होंने फैन के साथ अनजाने में कुछ ऐसा कर दिया कि लोग एक्टर को ट्रोल करने पर उतर आए. यहां देखें वायरल हो रहा बॉबी देओल का ये वीडियो- ये भी पढ़ें- एनिमल की दहाड़ के आगे नहीं थमी सैम बहादुर की रफ्तार, जानें अब तक का कलेक्शन

इस वीडियो पर मिल रहे कमेंट्स को देखें तो कई लोग एक्टर के बर्ताव पर गुस्सा जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं. कई लोगों ने यहां तक कह दिया 'सक्सेस सिर चढ़ गई है'. हालांकि, कई फैंस बॉबी के सपोर्ट में खड़े भी दिखाई दे रहे हैं और रास्ता नहीं देने पर पपराजी के ऊपर भड़कते दिखाई दे रहे हैं. इस ट्रोलिंग पर बॉबी देओल की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है. वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल 2024 में कई फिल्मों की तैयारी में जुटे हुए हैं. उनकी आने वाली मूवीज में शामिल हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement