Advertisement

दिल्ली मेट्रो में बॉबी डार्लिंग की लड़के के साथ हुई हाथापाई, वीडियो में दिखा सारा हंगामा

Bobby Darling का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि Delhi Metro में उनकी एक शख्स के साथ जबरदस्त लड़ाई हो गई है.

Latest News
दिल्ली मेट्रो में बॉबी डार्लिंग की लड़के के साथ हुई हाथापाई, वीडियो में दिखा सारा हंगामा

Bobby Darling Fight In Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से बॉबी डार्लिंग का वीडियो वायरल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल और रिएलिटी शोज में नजर आ चुकीं बॉबी डार्लिंग (Bobby Darling) लंबे समय से स्क्रीन से गायब हैं. हालांकि, वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. बॉबी इंस्टाग्राम पर रील शेयर करते हुए अपने फॉलोवर्स के बीच सुर्खियों नें बनी रहती हैं. हाल ही में बॉबी का एक शॉकिंग वीडियो वायरल हो रहा है, जो दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का है. इस वीडियो में बॉबी का एक शख्स के साथ भयंकर झगड़ा (Bobby Darling Fight In Delhi Metro) होता दिखाई दे रहा है. मामला इतना बढ़ गया कि बीच- बचाव करने के लिए CISF को आना पड़ा.

बॉबी डार्लिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो दिल्ली मेट्रो से ट्रैवल करती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान उनका एक शख्स के साथ झगड़ा हो जाता है. ये शख्स मेट्रो के दरवाजे पर कोने में खड़ा था. इस दौरान बॉबी उस पर हाथ में लिया हुआ थैला तान देती हैं. ये शख्स भड़क जाता है और फिर बॉबी के साथ हाथापाई करने लगता है. ये देखकर बॉबी घबरा जाती हैं और उनका दुपट्टा गिर जाता है. गनीमत है कि इस मौके पर CISF कर्मी आ जाते हैं और बीच- बचाव करते हैं. यहां देखें वायरल हो रहा बॉबी डार्लिंग का ये वीडियो-

ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. कई लोग कहते दिख रहे हैं कि वीडियो में शख्स की गलती लग रही है तो कई लोग बॉबी को गलत बता रहे हैं. बता दें कि बॉबी डार्लिंग फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस हैं. वो 'ता रा रम पम', 'पेज 3' और 'चलते चलते' और 'हंसी तो फंसी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वो रिएलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement