बॉलीवुड
Bipasha Basu के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर काफी मिस कर रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने कमबैक पर बड़ी बात कही है. जानें वो कब फिल्मों में नजर आएंगी.
बॉलीवुड डीवा बिपाशा बसु (Bipasha Basu) सालों से बड़े पर्दे या ओटीटी से गायब हैं. हालांकि वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. एक्ट्रेस आए दिन अपने पति करण सिंह ग्रोवर या बेटी देवी (Bipasha Basu daughter Devi) के साथ की फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं. वहीं फैंस काफी समय से उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं. 2018 में आई फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क में कैमियो के बाद से वो सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं. अब एक्ट्रेस ने इसको लेकर खुलकर बात की और बताया कि वो कब फिल्मों में नजर आ सकती हैं.
बिपाशा बसु ने हाल ही में फिल्मों में अपनी वापसी की संभावना जताई है. जूम से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि लोग जल्द उन्हें देख सकते हैं. एक्ट्रेस ने कहा 'जब आप मुझे देखेंगे, तो आपको पता चल जाएगा. मैं वहां मौजूद रहूंगी और वे सभी इंटरव्यू दूंगी, जिनके लिए आप लोग मुझसे पूछ रहे हैं. देखते हैं. हम जल्द ही कुछ करेंगे.' हालांकि एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वो फिल्मों में काम करना काफी मिस करती हैं.
आखिरी बार उन्हें साल 2020 में आई डेंजरस नाम की वेब सीरीज में देखा गया था. इसमें उनके साथ पति करण सिंह ग्रोवर भी थे. वहीं 2018 में आई फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क में उन्होंने कैमियो किया था जोकि उनकी आखिरी फिल्म थी.
ये भी पढ़ें: जन्म से Bipasha Basu की बेटी के दिल में थे दो छेद, याद करते ही रो पड़ी एक्ट्रेस
बिपाशा बासु ने साल 2001 में अक्षय कुमार और करीना कपूर खान के साथ फिल्म अजनबी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. वो जिस्म, रेस और नो एंट्री जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं.
ये भी पढ़ें: दो बार तलाकशुदा से इस एक्ट्रेस ने रचाई शादी, है पति से ज्यादा पॉपुलर
उन्होंने करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. दोनों की मुलाकात 2015 में आई फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी. फिर 30 अप्रैल, 2016 को उनकी शादी हुई थी. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था जिसका नाम उन्होंने देवी रखा. दोनों बेटी के जन्म के बाद से काफी खुश हैं. कपल आए दिन अपनी बच्ची के साथ प्यारी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करता रहता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.