Advertisement

Bipasha Basu ने दिखाया बेटी का चेहरा, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस, बोले 'पापा Karan की कार्बन कॉपी'

Bipasha Basu ने अपनी बेटी Devi की पहली फोटो शेयर की है. फोटो देख उनकी बेटी की क्यूटनेस पर फैंस फिदा हो गए हैं और जमकर कमेंट कर प्यार लुटा रहे हैं.

Latest News
Bipasha Basu ने दिखाया बेटी का चेहरा, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस, बोले 'पापा Karan की कार्बन कॉपी'

Bipasha Basu Karan Singh Grover daughter Devi : बिपाशा बासु करण बेटी देवी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के स्टार कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के घर पिछले साल बेटी का जन्म हुआ था. दोनों कई बार अपनी नन्हीं परी की झलक फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं पर इस अब आखिरकार कपल ने बेटी देवी का (Karan Singh Grover and Bipasha Basu Daughter Devi) फेस रिवील कर दिया है. फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स ने उनकी बेटी की क्यूटनेस की तारीफें करनी शुरू कर दी. आप भी देखें देवी की पहली फोटो.

बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी की फोटो शेयर की है. इस फोटो को देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं. लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर देवी की प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने लिखा, 'हैलो वर्ल्ड ...मैं देवी हूं.' इन दो सनकिस्ड तस्वीरों में, देवी को एक मैचिंग हेडबैंड के साथ गुलाबी फ्रॉक पहने देखा जा सकता है. देवी के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

फोटो पर एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'सबसे खूबसूरत बच्चा! भगवान उन्हें दुनिया की सारी खुशियां दें.' कई लोगों ने देवी को करण की कार्बन कॉपी तक कह डाला है. एक यूजर ने लिखा 'वह इतनी प्यारी है कि अपने पिता की तरह दिखती है.'

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था जिसका नाम उन्होंने देवी रखा. दोनों बेटी के जन्म के बाद से काफी खुश हैं. कपल आए दिन अपनी बच्ची के साथ प्यारी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करता रहता है.

ये भी पढ़ें: Bipasha Basu-Karan Singh Baby: बिपाशा बसु ने शेयर की बच्ची की पहली झलक, क्यूटनेस देख पिघल जाएगा दिल

बता दें कि बिपाशा-करण ने साल 2016 में शादी की थी. इसके बाद से कई बार एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर चर्चा में रही पर पिछले साल फैंस को ये गुड न्यूज मिल ही गई. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement