Advertisement

Bipasha Basu ने शेयर की बेटी Devi की पहली झलक, देख फैंस हुए दीवाने

Bipasha Basu ने बेटी Devi की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है. 12 नवंबर को करण और बिपाशा के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है.

Latest News
Bipasha Basu ने शेयर की बेटी Devi की पहली झलक, देख फैंस हुए दीवाने

Bipasha Basu Baby Shower: बिपाशा बासु बेबी शावर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उनके पति एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) हाल ही में पेरेंट्स बने हैं. 12 नवंबर को उनकी घर नन्ही परी (Bipasha Karan Daughter) परी का जन्म हुआ है. कपल ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी. इसी बीच अब बिपाशा ने बेटी की पहली झलक शेयर की है. एक्ट्रेस ने फैमिली फोटो पोस्ट कर एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है. इस फोटो में बच्ची का चेहरा तो नहीं दिख रहा पर फैंस इस फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी इस फोटो पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं.

बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर ने शादी के छह साल बाद अपने पहले बेबी का वेलकम किया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटी देवी की पहली झलक दुनिया को दिखा दी है. हालांकि उन्होंने बच्ची का चेहरा दिल वाली इमोजी से छिपा लिया है. इस फोटो में करण सिंह अपनी बेटी को हाथ में पकड़े नजर आ रहे हैं, वहीं बिपाशा बच्ची को प्यार से निहारती दिख रही हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

इस तस्वीर को शेयर करते हुए बिपाशा ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा, 'स्वीट बेबी एंजल बनाने की हम लोगों की रेसिपी...आधा कप तुम और आधा कप मैं...आधा कप मां का ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद...3 बूंदें रेनबो की और इसके बाद क्यूटनेस और यमीनेस टेस्ट के अनुसार.'  

ये भी पढ़ें: Bipasha Basu ने अस्पताल से निकलते ही दिखाई बेटी की पहली झलक, बेहद खुश दिखे पापा Karan Singh Grover

बेटी के जन्म के बाद एक्ट्रेस ने फैंस को उसके नाम की जानकारी दी थी. बिपाशा की बेटी का नाम जानकर फैंस काफी खुश हुए थे. बेटी के पैरों की फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था- 'देवी बसु सिंह ग्रोवर. हमारे प्यार की अभिव्यक्ति और मां का आशीर्वाद आ गई है और वो दिव्य है'.

बता दें कि बिपाशा और करण ने अप्रैल 2016 को शादी की थी. दोनों फिल्म 'अलोन' के सेट पर मिले थे और वहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुई थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement