Advertisement

Bipasha Basu-Karan Singh Baby: बिपाशा बसु ने शेयर की बच्ची की पहली झलक, क्यूटनेस देख पिघल जाएगा दिल

Bipasha-Karan Baby: करण और बिपाशा ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा भी कर दिया है. साथ ही कपल ने अपनी बेटी की एक झलक भी शेयर की है.

Bipasha Basu-Karan Singh Baby: बिपाशा बसु ने शेयर की बच्ची की पहली झलक, क्यूटनेस देख पिघल जाएगा दिल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के चहेते कपल में से एक बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) पेरेंट्स बन चुके हैं. कपल के घर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर बिपाशा और करण को ढेरों बधाइयां दी जा रही हैं. खूबसूरत एक्ट्रेस 46 साल की उम्र में मां बनी हैं. इस खबर के सामने आते ही हर कोई स्टार कपल की बेटी की एक झलक पाने के लिए बेताब था. वहीं, अब कपल ने फैंस की इस इच्छा को भी पूरा कर दिया है. 

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी की झलक दिखाते हुए एक फोटो शेयर की है. यकीन मानिए, इस फोटो को देखने के बाद आपका चेहरा भी खुशी से खिल उठेगा.

यहां देखें Bipasha Basu-Karan Singh की पोस्ट-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

यह भी पढ़ें- Bipasha Basu Baby Shower Photos: बिपाश ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, स्लिट ड्रेस में दिखीं खूबसूरत

है ना क्यूट?  फोटो में करण और बिपाशा अपनी नन्हीं परी के छोटे कदमों को थामे नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही कपल ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा भी कर दिया है. बिपाशा और करण ने अपनी लाडली को 'देवी बसु सिंह ग्रोवर' (Devi Basu Singh Grover) नाम दिया है. फोटो शेयर कर कपल ने लिखा, '12. 11. 22, देवी बसु सिंह ग्रोवर. हमारे प्यार और देवी मां के आशीर्वाद की साक्षात निशानी अब दुनिया में आ गई है और ये दिव्य है. बिपाशा और करण.'

हमेशा से बेटी चाहता था कपल
मां बनने से पहले बॉम्बे टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में बिपाशा ने बताया था कि वह और करण एक बेटी चाहते हैं. उनकी तमन्ना है कि उनके घर बेबी गर्ल का जन्म हो. अब अपनी इस ख़्वाहिश को पूरा होता देख कपल की खुशी का ठिकाना नहीं है.

यह भी पढ़ें- Samantha और Naga तलाक के बाद दिखेंगे एक साथ! फैंस ने किया रिएक्ट 

गौरतलब है कि बिपाशा-करण साल 2016 में साथ फैरे लेकर शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी की तस्वीरों को भी खूब पसंद किया गया. सोशल मीडिया पर दुल्हन बनी बिपाशा ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इसके बाद से कई बार एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर चर्चा में रही. अब आखिरकार फैंस को ये गुड न्यूज मिल ही गई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement