Advertisement

Bipasha Basu ने शेयर किया बेटी Devi का सबसे क्यूट वीडियो, बनारसी साड़ी और पायल में देख दिल हार बैठेंगे आप

Bipasha Basu और Karan Singh Grover की बेटी Devi की मुख भात सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है. इसमें देवी बेहद क्यूट लग रही हैं, उन्हें देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं.

Latest News
Bipasha Basu ने शेयर किया बेटी Devi का सबसे क्यूट वीडियो, बनारसी साड़ी और पायल में देख दिल हार बैठेंगे आप

Bipasha Basu Karan Singh Grover daughter Devi : बिपाशा बासु करण बेटी देवी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के हॉट कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के घर पिछले साल बेटी का जन्म हुआ था. दोनों कई बार अपनी नन्हीं परी (Karan Singh Grover and Bipasha Basu Daughter Devi) की झलक फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी देवी के मुख भात सेरेमनी से एक वीडियो साझा किया. इस सेरेमनी में पहली बार उनकी बेटी को ठोस आहार खिलाया गया. इसके वीडियो में देवी काफी क्यूट लग रही हैं. 

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स बिपाशा बसु और करण की बेटी की क्यूटनेस की जमकर तारीफें कर रहे हैं. इस वीडियो में देवी को बनारसी साड़ी और प्यारी सी पायल में देखा गया जिससे उनकी क्यूटनेस में चार चांद लग गए हैं. वहीं सोने का हार और एक मुकुट में वो काफी प्यारी लग रही थीं. देवी के इस मुख भात सेरेमनी में कपल के करीबी दोस्त और परिवार वालों ने हिस्सा लिया.

वहीं दूसरी ओर, बिपाशा ने व्हाइट और रेड कलर का काफ्तान पहना था और करण ने नेहरू जैकेट के साथ सफेद कुर्ता पायजामा पहना था. कपल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'देवी का मुखाभात.' फिलहाल फैंस से लेकर सेलेब्स देवी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

ये भी पढ़ें: Bipasha Basu ने दिखाया बेटी का चेहरा, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस, बोले 'पापा Karan की कार्बन कॉपी'

बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था जिसका नाम उन्होंने देवी रखा. दोनों बेटी के जन्म के बाद से काफी खुश हैं. कपल आए दिन अपनी बच्ची के साथ प्यारी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करता रहता है.

चर्चा में थी दोनों की शादी

बिपाशा-करण ने साल 2016 में शादी की थी. उनकी शादी को लेकर काफी चर्चा थी. इसके बाद से कई बार एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर चर्चा में रही पर पिछले साल फैंस को ये गुड न्यूज मिल ही गई.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement