Advertisement

Bipasha Basu ने अस्पताल से निकलते ही दिखाई बेटी की पहली झलक, बेहद खुश दिखे पापा Karan Singh Grover

Bipasha Basu-Karan Singh Grover Daughter: बिपाशा और करण की बेटी की पहली झलक देखने को मिल गई है. वो नन्हीं परी को घर ले आए हैं.

Latest News
Bipasha Basu ने अस्पताल से निकलते ही दिखाई बेटी की पहली झलक, बेहद खुश दिखे पापा Karan Singh Grover

Bipasha Basu-Karan Singh Grover Daughter: अस्पताल के बाहर बेटी संग दिखीं बिपाशा और करण

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उनके पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) हाल ही में पेरेंट्स बन गए हैं. दोनों के घर 12 नवंबर को नन्ही परी (Bipasha Karan Daughter) परी आई है और ये खुशखबरी दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी. वहीं, अब बिपाशा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और उन्होंने अस्पताल से निकलते ही अपनी बेटी की पहली झलक भी दिखा दी है. वहीं, इस दौरान पापा करण सिंह ग्रोवर के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी. दोनों को सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ बधाइयां मिल रही हैं.

बिपाशा और करण 12 नवंबर को ही माता-पिता बने हैं. वहीं, मंगलवाल यानी 15 नवंबर को बिपाशा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं. वहीं, दोनों को हाल ही में पपराजी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया है और इस दौरान वो अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आईं. पत्नी और बेटी के साथ करण सिंह ग्रोवर भी पपराजी के सामने पोज देते दिखाई दिए. वहीं, इस दौरान करण के चेहरे पर पापा बनने की खुश साफ नजर आईं.

ये भी पढ़ें- Bipasha Basu-Karan Singh Baby: बिपाशा बसु ने शेयर की बच्ची की पहली फोटो, क्यूटनेस देख पिघल जाएगा दिल

अस्पताल से डिस्चार्ज होते वक्त बिपाशा और करण दोनों ने ही ब्लैक रंग का आउटफिट पहन रख था और बेटी को पिंक रंग की एक टावल से ढ़का हुआ था. बिपाशा ने अपने चेहरे को मास्क से कवर किया हुआ था. वहीं, दोनों बेटी को घर ले आए हैं और उन्होंने पपराजी के सामने पोज भी दिए. हालांकि, इस दौरान बिपाशा ना अपना चेहरा दिखाया और ना ही बेटी का और ऐसे में फैंस उनसे बेटी का चेहरा दिखाने की गुजारिश करते दिख रहे हैं. बिपाशा और करण अपनी बेटी का नाम पहले ही बता चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Bipasha Basu Baby Shower Photos: बिपाश ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, स्लिट ड्रेस में दिखीं खूबसूरत

बता दें कि तीन दिनों पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के पैरों की क्यूट तस्वीर साझा करते हुए लिखा था- 'देवी बसु सिंह ग्रोवर. हमारे प्यार की अभिव्यक्ति और मां का आशीर्वाद आ गई है और वो दिव्य है'. बिपाशा और करण ने अप्रैल 2016 को शादी की थी. दोनों फिल्म 'अलोन' के सेट पर मिले थे और यही से उनके प्यार की शुरुआत हुई थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement