Advertisement

Bipasha Basu Baby Shower: बिपाशा पर सासू मां ने लुटाया प्यार, सातवें आसमान पर हैं 'होने वाले पापा'

Bipasha Basu के घर आज बेबी शॉवर सेलिब्रेशन हुआ है. इस इवेंट की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें Karan Singh Grover की खुशी साफ नजर आ रही है.

Latest News
Bipasha Basu Baby Shower: बिपाशा पर सासू मां ने लुटाया प्यार, सातवें आसमान पर हैं 'होने वाले पापा'

Bipasha Basu Baby Shower: बिपाशा बासु बेबी शावर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु (Bipasha Basu) इन दिनों प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं. वो इस दौरान सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव बनी हुई हैं. बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं और ऐसे में दोनों की एक्साइटमेंट सांतवें आसमान पर पहुंच गई है. वहीं, दोनों ही अपनी जिंदगी के इस नए फेज के बारे में छोटी से छोटी डिटेल भी फैंस के साथ शेयर करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, हाल ही में बिपाशा और करण के घर में बेबी शावर (Baby Shower) का ईवेंट रखा गया है और इस ईवेंट की कुछ इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं.

दरअसल, हाल ही में बिपाशा बासु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट में बेबी शावर ईवेंट से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं. यह बेबी शॉवर सेलिब्रेशन बंगाली रीति-रिवाजों के साथ हुआ है. बंगाली में बेबी शॉवर की तरह होने वाली इस रस्म को साध के नाम से जानते हैं. साध में प्रेग्नेंट महिला को उनके पसंद का खाना खिलाया जाता है और उसके लिए कई खास इंतजाम किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बासु, एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ शेयर की बोल्ड फोटो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

इस ईवेंट पर होने वाली मां के परिवार से जुड़े सभी अहम लोग जरूर शामिल होते हैं. बिपाशा बसु ने इस रस्म की झलक साझा करते हुए लिखा- 'आमार शाध थैंक यू मां'. वीडियो में बिपाशा की मां ममता बासु और उनकी मदर इन लॉ दीपा सिंह उनकी आरती करती हैं और उनके माथे पर तिलक लगाती हैं. इसके बाद उन्हें आशीर्वाद भी देती हैं.

ये भी पढ़ें- Bipasha और Karan जल्द देंगे गुड न्यूज, कर सकते हैं बड़ा ऐलान 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement