Advertisement

Salman Khan के Billi Billi Song का पहला वीडियो देखकर चौंक गए फैंस, जानें ऐसा क्या आ गया नजर

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के लेटेस्ट सॉन्ग बिल्ली बिल्ली (Billi Billi Song) का टीजर रिलीज (Billi Billi Teaser) कर दिया गया है.

Salman Khan के Billi Billi Song का पहला वीडियो देखकर चौंक गए फैंस, जानें ऐसा क्या आ गया नजर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के लेटेस्ट सॉन्ग बिल्ली बिल्ली (Billi Billi Song) का टीजर रिलीज (Billi Billi Song Teaser) कर दिया गया है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर गाने की पहली झलक दिखाई है. वहीं, बिल्ली बिल्ली में सलमान खान का लुक देख फैंस हैरान हैं. 

दरअसल, गाने में एक्टर का काफी यंग लुक देखने को मिल रहा है जिसे लेकर अब फैंस उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं. सूट बूट में भाईजान के डैशिंग लुक पर नेटिजन्स अपना दिल हार बैठे हैं. वहीं, पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) भी अपनी कातिलाना अदाओं का जादू चलाती नजर आईं.

यहां देखें Billi Billi Song Teaser-

 

चंद सेकंड की इस क्लिप ने सामने आने के साथ ही फिल्म को लेकर व्यूअर्स की एक्साइटमेंट को और चार गुना बढ़ा दिया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सर अब वेट नहीं हो रहा है' तो दूसरे ने लिखा, 'सलमान खान की फिल्म तो आने से पहले ही हिट हो जाती है.' तीसरे ने लिखा, 'एक नंबर लुक भाई.' इसके अलावा तमाम यूजर्स कुछ इसी तरह सुपरस्टार की तारीफों के पुल बांधते नजर आए. 

यह भी पढ़ें- Salman Khan की बेटी की उम्र की हैं Pooja Hegde, जानिए 'दबंग' के दोस्त ने क्यों कही ये बात

बता दें कि बिल्ली बिल्ली गाना कल यानी 2 मार्च को रिलीज होने वाला है. वहीं, बात अगर फिल्म की करें तो किसी का भाई किसी की जान इस साल अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म में सलमान खान, पूजा हेगड़े के अलावा पलक तिवारी (Palak Tiwari), शहनाज गिल (Shehnaaz Kaur Gill), राघव जुयाल (Raghav Juyal), जस्सी गिल (Jassie Gill) और सिद्धार्थ निगम (Siddharth Nigam) जैसे स्टार्स भी नजर आने वाले हैं. 

यह भी पढ़ें- Salman Khan: Pooja Hegde के साथ अफेयर की खबरों के बीच एक्स गर्लफ्रेंड को सपोर्ट करते दिखे भाईजान, तारीफ में शेयर किया पोस्ट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement