Advertisement

Bigg Boss Ott 2 से बाहर आते ही Jiya Shankar ने Elvish Yadav संग बॉन्डिंग पर की दिल की बात, बोलीं- वो स्पेशल..

बिग बॉस ओटीटी 2(Bigg Boss Ott 2) से बाहर आने के बाद जिया शंकर(Jiya Shankar) ने एल्विश यादव(Elvish Yadav) संग दोस्ती को लेकर दिल की बात की है और उन्होंने यूट्यूबर के साथ दोस्ती को स्पेशल बताया है.

Latest News
Bigg Boss Ott 2 से बाहर आते ही Jiya Shankar ने Elvish Yadav संग बॉन्डिंग पर की दिल की बात, बोलीं- वो स्पेशल..

Jiya Shankar Elvish Yadav

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस ओटीटी 2(Bigg Boss Ott 2) अपने आखिरी चरण तक पहुंच गया है और हाल में जिया शंकर(Jiya Shankar) शो से बाहर हो चुकी हैं. वहीं, जिया के बाहर होने के बाद 5 फाइनलिस्ट की जगह पक्की हो गई है, जिसमें एल्विश यादव(Elvish Yadav), अभिषेक मल्हान(Abhishek Malhan), मनीषा रानी(Manisha Rani), बेबिका धुर्वे(Bebika Dhurve) और पूजा भट्ट(Pooja Bhatt) है. घर से बाहर आने के बाद जिया शंकर ने लाइव आकर फैंस से बातचीत की और बिग बॉस के घर के अंदर अपने सफर के बारे में बात की है. 

इंस्टाग्राम लाइव पर फैंस ने एल्विश को लेकर जिया शंकर से कई सवाल किए थे. इस दौरान एक यूजर ने पूछा कि सिस्टम क्या होता है? इस पर जिया ने जवाब दिया कि मुझे घर के अंदर ही पता चला कि सिस्टम क्या होता है. उन्होंने कहा कि सिस्टम एक खूबसूरत इंसान है और अच्छे दिल का है. उन्होंने एल्विश संग मीटअप को लेकर कहा कि हां हां मैंने मीटअप देखा. उसके सपोर्टर की पूरी भीड़ में एक अलग तरह का पागलपन देखने को मिला है. एल्विश के बाहर आने के बाद मैं उनके साथ व्लॉग जरूर बनाऊंगी. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss OTT में Fukra Insaan को टक्कर देने आ सकता है ये यूट्यूबर, हो सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री, यहां जानें सबकुछ

जिया ने एल्विश संग दोस्ती पर कहा काश पहले हो जाती

इसके साथ ही जिया ने एल्विश संग अपनी दोस्ती को लेकर कहा कि हम पहले मिलेंगे, बहुत सारी चीजें हैं जिस पर हमें बात करनी है, बहुत सी चीजें हैं जो बाकी हैं. मुझे खुशी है कि इन आखिरी के दिनों में हमें एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिला और मैं उसे जानती हूं. मैं इसके लिए बहुत थैंकफूल हूं. हमारी बहुत अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी. काश पहले से ही दोस्ती हो गई होती को बॉन्ड बहुत ज्यादा स्ट्रांग होता. 

जिया ने एल्विश के हग को बताया स्पेशल

वहीं, इस बीच एक यूजर ने कहा कि शो में एल्विश ने पहली बार किसी को गले लगाया है. इस पर जिया ने कहा कि हां यह मेरे लिए बहुत स्पेशल था. एल्विश सोचा नहीं था कि इस तरह से हमारी शुरुआत होगी और ऐसा हमारा बॉन्ड बन जाएगा. मैं अब बस उससे मिलने का इंतजार कर रही हूं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: लीक हुआ शो का वोटिंग ट्रेंड? अब घर से बाहर होगा ये सदस्य

आखिरी दिनों में जिया एल्विश का बॉन्ड हुआ था मजबूत

बता दें कि घर से बाहर निकलने से पहले जिया और एल्विश की अच्छी दोस्ती हो गई थी. इस दौरान एल्विश ने अभिषेक के द्वारा कही गई बात विनर वाली बात को भी शेयर किया था कि उन्हें काफी बुरा लगा था जब अभिषेक ने कहा कि वो उन्हें विनर नहीं मानते हैं. इसके साथ ही एल्विश के साथ जिया ने शेयर किया था उन्होंने बीते 20 सालों से अपने पिता से बात नहीं की है, हालांकि वह अक्सर उन्हें याद करती हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement