Advertisement

Bigg Boss 18: इस बॉलीवुड हसीना के छूने से चिढ़े Vivian Dsena, दिया ऐसा रिएक्शन, देखें वीडियो

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के हाल ही के एपिसोड में मल्लिका शेरावत (Mallika Sherwat) पहुंची थी और वह इस दौरान विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आईं, जिससे वह चिढ़ गए थे.

Latest News
Bigg Boss 18: इस बॉलीवुड हसीना के छूने से चिढ़े  Vivian Dsena, दिया ऐसा रिएक्शन, देखें वीडियो

Vivian Dsena, Mallika Sherawat

Add DNA as a Preferred Source

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के हाल ही के एपिसोड में फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video), की स्टारकास्ट पहुंची थी. इस दौरान राजकुमार राव (Rajkumar Rao), तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri)और मल्लिका शेरावत (Mallika Sherwat) शो में मस्ती करते हुए नजर आए थे. वहीं, मल्लिका शेरावत को सलमान खान (Salman Khan) के साथ फ्लर्ट करते हुए देखा गया था. इसके अलावा मल्लिका बिग बॉस के शो के अंदर कंटेस्टेंट से मिलने भी गई थीं और शो के अंदर जाकर उन्होंने विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के साथ भी फ्लर्ट किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

इस वायरल वीडियो में मल्लिका शेरावत विवियन के चेहरे को छूते हुए नजर आ रही हैं. वह विवियन की शार्प जॉलाइन को छूने के बाद कहती हैं कि मैं भी तो देखूं क्लोज अप से जरा. इस जॉलाइन से तो आप सब्जियां काट सकते हैं. इसके बाद बाकी सभी कंटेस्टेंट हंसने लगते हैं. हालांकि जब मल्लिका ने विवियन को छुआ, तो उन्होंने बहुत गंदा रिएक्शन दिया था और वह काफी असहज दिख रहे थे.

यह भी पढ़ें- Salman Khan का शो Bigg Boss 18 इस दिन से होगा शुरू, सामने आ गई डेट

करणवीर मेहरा ने की मस्ती

यह देखकर करणवीर मेहरा विवियन की तेज जॉलाइन को लेकर मस्ती करते हुए नजर आए. उन्होंने यह भी कहा कि विवियन के गंभीर स्वभाव ने शो में कई लोगों को रुला दिया है. क्लिप को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा- मुझे पता है कि विवियन मल्लिका के साथ थोड़ा असभ्य था और कल भी उसने श्रुतिका अर्जुन के साथ गलत बर्ताव किया था, लेकिन मुझे लगता है कि उसके पास कुछ अतीत है जो इसको ट्रिगर कर देता है, जब कोई उसे छूता है और हमारा करण वीर मेहरा हमेशा की तरह मस्त होकर मजे ले रहे हैं. बिग बॉस 18 शुरू होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. पहले सप्ताह में दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट हुआ है.

यह भी पढ़ें-Bigg Boss 18 premiere: 18 कंटेस्टेंट की हो गई घर में धांसू एंट्री, यहां है पूरी लिस्ट

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement