Advertisement

Bigg Boss 17 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम हुआ लीक, काम नहीं मिलने का दुख बयां चुकी है ये हसीना

Bigg Boss 17 आने वाला है और इस शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर खूब चर्चाएं हैं. हाल ही में सलमान खान के इस शो के पहले कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है.

Latest News
Bigg Boss 17 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम हुआ लीक, काम नहीं मिलने का दुख बयां चुकी है ये हसीना

Bigg Boss 17 First Confirmed Contestant: बिग बॉस 17 की पहली कंफर्म कंटेस्ट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो बिग बॉस के आने वाले सीजन यानी बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद सलमान खान टीवी वाले शो के नए सीजन को अलग बनाने की तैयारी कर रहे हैं. वहीं, इस शो के संभावित कंटेस्टेंट के नाम आए दिन सामने आते रहते हैं लेकिन हाल ही में इसकी पहली कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम लीक हो गया है. ये कंटेस्टेंट छोटे पर्दे से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी हैं. हालांकि, कुछ समय पहले ही उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो किस तरह काम के लिए स्ट्रगल कर रही हैं.

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' को लेकर मेकर्स ने खास तैयारी की है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार घर में कपल और सिंगल का ग्रुप बनाया जाएगा. इन दो ग्रुप्स के बीच में जंग होगी और ये थीम दर्शकों के लिए नई और एंटरटेनिंग होगी. वहीं, इन सबके बीच बिग बॉस 17 की पहली कंटेस्टेंट का नाम सुनकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाएगी. टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट की मानें तो ये कंफर्म कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) हैं. टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अंकिता, कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- पैपराजी ने Avinash और Falaq से पूछ डाला शादी को लेकर सवाल, शर्माते हुए कपल ने कही ये बात 

बताया जा रहा है कि अंकिता लोखंडे शो पर सिंगल कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेंगी. वो अपने पति के साथ बिग बॉस में नहीं आएंगी. हालांकि, अभी तक इन खबरों पर ना तो अंकिता ने और ना ही शो के मेकर्स ने मुहर लगाई है. इस शो के बाकी कंटेस्टेंट्स की बात करें तो लिस्ट में कंवर ढिल्लौं से लेकर अंजुम फकीह, अर्जित तनेजा, ईशा मालविया, हर्ष बेनीवाल, मुनव्वर फारुखी और फैसल शेख तक कई नामी सितारों का नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 का प्रोमो हुआ रिलीज, सलमान खान के दिखे तीन अलग अवतार

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement