Advertisement

Bigg Boss 16: Sumbul ने कर दिया Fahmaan Khan संग प्यार का ऐलान? बताया कब करेंगी शादी

Bigg Boss 16 में Sumbul Tauqeer Khan ने बातों-बातों में Fahmaan Khan अपने रिश्ते पर खुलासा कर दिया है. उन्होंने शादी का प्लान भी बता डाला है.

Latest News
Bigg Boss 16: Sumbul ने  कर दिया Fahmaan Khan संग प्यार का ऐलान? बताया कब करेंगी शादी

Sumbul Tauqeer Khan, Fahmaan Khan: सुंबुल ने बताया फहमान संग शादी का प्लान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Bigg Boss 16 Update: रिएलिटी शो बिग बॉस में आए दिन नया हंगामा खड़ा हो जाता है. दोस्तों के बीच लड़ाइयां और दुश्मनों के बीच दोस्ती को इस शो का रिवाज हैं. वहीं, यहां पर कई लव स्टोरीज में देखने को मिल जाती हैं. वहीं, हाल ही में शो पर एक नई लव स्टोरी चर्चा में आ गई है. ये लव स्टोरी है सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Tauqeer Khan) और फहमान खान (Fahmaan Khan) की. दोनों एक साथ एक जबरदस्त हिट शो दे चुके हैं. वहीं, हाल ही में बिग बॉस में उनकी कैमिस्ट्री को लेकर खूब चर्चे हो रहे हैं. इन सबके बीच अब सुंबुल ने फहमान संग ना सिर्फ अपना रिश्ता कबूल लिया है बल्कि वो शादी (Sumbul Fahmaan Wedding Plan) की बात करती भी दिखाई दी हैं.

दरअसल, हाल ही में फहमान, बिग बॉस सीजन 16 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर घर में आए थे. उन्होंने न सिर्फ सुंबुल को सपोर्ट दिया बल्कि सभी को ये मैसेज दिया कि वो सुंबुल के साथ हमेशा खड़े रहेंगे. सुंबुल को भी उनके घर में आने से जबरदस्त कॉन्फिडेंस मिला और उनकी खुशी तो सातवें आसमान तक पहुंच गई थी. वहीं, अब भले ही फहमान इस शो से कुछ दिनों के अंदर चले गए हैं लेकिन फहमान को लेकर सुंबुल फिर भी दीवानी हुई जा रही हैं. उन्होंने शो पर बातों-बातों में फहमान के साथ अपना रिश्ता कबूल लिया है और उन्होंने शादी की बातें भी सोच ली हैं.

ये भी पढ़ें- Jhalak Dikhhla Jaa 10 के खत्म होते ही बदल गई Bigg Boss की टाइमिंग, अब इस समय देख पाएंगे शो

सुंबुल शो पर निमृत कौर अहलुवालिया और साजिद खान के साथ किसी मामले को लेकर बात कर रही थीं और इस दौरान उन्होंने फहमान को लेकर अपनी दीवानगी जाहिर की. उन्होंने खुलासा किया कि उनके कथित बॉयफ्रेंड फहमान खान का प्लान है कि वो 40 की उम्र में शादी करें, वो और फहमान दोनों खुशी-खुशी शादी कर लेंगे. सुंबुल की ये बात सुनकर साजिद और निमृत भी चौंक गए और दोनों के फैंस भी उनके इस खुलासे से हैरान हैं.

ये भी पढ़ें- बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आएंगी मिया खलीफा? अडल्ट फिल्म स्टार ने खुद दिया जवाब

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement