Advertisement

Bhupen Hazarika: 10 साल की उम्र में करने लगे थे सिंगिंग, कौन हैं वो जिन्हें गूगल भी कर रहा है याद?

Bhupen Hazarika की जयंती पर गूगल ने डूडल तैयार किया है. उन्होंने अपने योगदान से पूर्वोत्तर की संस्कृति और लोक संगीत को पब्लिक डोमेन लाया.

 Bhupen Hazarika: 10 साल की उम्र में करने लगे थे सिंगिंग, कौन हैं वो जिन्हें गूगल भी कर रहा है याद?

Bhupen Hazarika :  भूपेन हजारिका

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Bhupen Hazarika: मशहूर सर्च इंजन गूगल ने मशहूर सिंगर और म्यूजीशियन और फिल्म निर्माता भूपेन हजारिका (Bhupen Hazarika) की 96वीं जयंती पर एक क्रिएटिव डूडल के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. गूगल (Google) ने हजारिका को अपने होम पेज पर सम्मानित करते हुए एक प्यारी सी तस्वीर तैयार की है. साल 2019 में, भूपेन हजारिका को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की तरफ से भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया गया है.मशहूर सिंगर, एक कवि और फिल्म निर्माता भी रहे हैं. उनका जन्म 8 सितंबर, 1926 को हुआ था. उन्होंने 5 नवंबर, 2011 को दुनिया को अलविदा कह दिया था. हजारिका पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में सबसे लोकप्रिय थे और असम और पूर्वोत्तर की संस्कृति और लोक संगीत को पब्लिक डोमेन में लाने के लिए जानें जाते हैं. उन्होंने 10 साल के उम्र से ही सिंगिग शरु कर दी थी.

ये भी पढ़ें - Hrithik Roshan ने Vikram Vedha के लिए लिया 3 अलग-अलग लुक, फैंस हो रहे हैं बेताब

भूपेन हजारिका राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पद्मश्री, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण और कई अन्य प्रतिष्ठित सम्मान मिले थे. उन्हें अपनी आवाज के मध्यम से रोमांस से लेकर सामाजिक और राजनीतिक तक के विषयों पर संगीत बनाने के लिए जाना जाता था. असमिया संगीत में उनकी कुछ मास्टरपीस को दर्शक अभी भी पसंद करते हैं, उनमें 'बिस्तिरनो परोरे,' 'मोई एति जजाबो,' 'गंगा मोर मां' और 'बिमुर्तो मुर निक्सती जेन' शामिल हैं.

ये भी पढ़ें - धांसू एक्शन करते नजर आए ऋतिक रोशन-सैफ अली खान, रिलीज हुआ विक्रम वेधा का धमाकेदार ट्रेलर

भूपेन हजारिका की जयंती के अवसर पर, केंद्रीय मंत्री, अमित शाह ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "मैं बेहतरीन आवाज के धनी भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका को उनकी जयंती पर नमन करता हूं. अपने बहुमुखी और मंत्रमुग्ध करने वाले गीतों से उन्होंने भारतीय संगीत और असमिया लोक संस्कृति को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया. संगीत और कला की दुनिया में उनका योगदान सराहनीय है."

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement