Advertisement

Bhumi Pednekar ने Urfi Javed से उधार लिए कपड़े? Diwali Look देख लोगों ने कर डाला ट्रोल

सोशल मीडिया पर Bhumi Pednekar को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. कई लोगों ने तो उनकी तुलना उर्फी जावेद (Urfi Javed) से कर डाली है.

Bhumi Pednekar ने Urfi Javed से उधार लिए कपड़े? Diwali Look देख लोगों ने कर डाला ट्रोल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड सेलेब्स फिल्मों के अलावा अक्सर अपने लुक्स और ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. हालांकि, कई बार अपने इन्हीं लुक्स के चलते उन्हें ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ता है. अब इन दिनों एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ट्रोलर्स के रडार पर आ गई हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इतना ही नहीं, कई लोगों ने तो उनकी तुलना उर्फी जावेद (Urfi Javed) से कर डाली है. आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में-

दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) की दिवाली (Diwali 2022) पार्टी में शरीक होने पहुंची थीं. इस दौरान व्हाइट कलर की ड्रेस में भूमि बेहद खूबसूरत दिखीं. हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स को भूमि का ये लुक पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक्ट्रेस का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर अब उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अपने कपड़ों में भूमि जरा भी कंफर्टेबल नहीं लग रही हैं. 

यह भी पढ़ें- Urfi Javed के खिलाफ दर्ज हुई FIR, नए गाने में रिवीलिंग और Bold कपड़े बने मुसीबत?

यहां देखें Bhumi Pednekar का वीडियो-

 

 

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'मतलब फैशन के नाम पर कुछ भी' तो दूसरे ने लिखा, 'भूमि के चेहरे पर साफ दिख रहा है कि वो बिल्कुल कंफर्टेबल नहीं है लेकिन लाइमलाइट में आने के लिए कुछ तो करना ही पड़ेगा.' इन सब के अलावा एक और यूजर लिखते हैं, 'उर्फी जावेद से उधार लिए हैं क्या कपड़े.' एक और यूजर ने लिखा, 'उर्फी जावेद का असर साफ नजर आ रहा है.'

यह भी पढ़ें- Sidhu Moose Wala Murder Case: शक के दायरे में मुंहबोली बहन Afsana Khan, NIA ने 5 की घंटे पूछताछ

यहा देंखें लोगों के रिएक्शन-

Bhumi Pednekar

Bhumi Pednekar Troll

Bhumi Pednekar-Urfi Javed

बात अगर एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो भूमि जल्द ही 'गोविंदा नाम मेरा', 'भीड़', 'भक्षक', 'द लेडी किलर' और 'अफवाह' जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभाते नजर आने वाली हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement