Advertisement

Bhumi Pednekar: पहली बार 'बॉयफ्रेंड' यश कटारिया के साथ नजर आईं भूमि? Kissing Video हुआ था वायरल

Bhumi Pednekar को हाल ही में एक अनजान शख्स के साथ स्पॉट किया गया है. दावा किया जा रहा है कि ये शख्स एक्ट्रेस का कथित बॉयफ्रेंड Yash Kataria है.

Bhumi Pednekar: पहली बार 'बॉयफ्रेंड' यश कटारिया के साथ नजर आईं भूमि? Kissing Video हुआ था वायरल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बी टाउन की टैलेंटेड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस के एक वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस वीडियो में भूमि एक मिस्ट्री मैन को किस (Bhumi Pednekar Lip Lock Video) करती नजर आई थीं. इसी के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि वो मिस्ट्री मैन और कोई नहीं, बल्कि भूमि पेडनेकर के कथित बॉयफ्रेंड यश कटारिया (Yash Kataria) हैं. इन सब के बीच अब एक बार फिर भूमि को एक अनजान शख्स के साथ स्पॉट किया गया है. 

दरअसल, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वीरेंद्र चावला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर भूमि पेडनेकर की एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में एक्ट्रेस अपनी गाड़ी से उतरती नजर आ रही हैं. वहीं, उसी गाड़ी के दूसरे दरवाजे से एक शख्स भी उतरता दिखाई दे रहा है जिसका चैहरा कुछ हद तक एक्ट्रेस के मिस्ट्री मैन से मिलता-जूलता है. यही वजह है कि अब ये फोटो काफी तेजी से वायरल होने लगी है.

यह भी पढ़ें- Bhumi Pednekar Lip Lock Video: कौन हैं भूमि पेडनेकर के मिस्ट्री मैन? सिड-कियारा के रिसेप्शन में Kiss करते आए थे नजर

यहां देखें फोटो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

यह भी पढ़ें: Bhumi Pednekar: Lust Stories के दौरान काफी नर्वस थीं एक्ट्रेस, कहा 'इंटीमेट सीन के वक्त बॉडी पर कपड़े...'

बता दें कि भूमि सोशल मीडिया पर यश को फॉलो भी करती हैं, हालांकि उनका अकाउंट प्राइवेट है. वहीं, अब इस फोटो को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शख्स के यश कटारिया होने का दावा किया है. 

कौन हैं यश कटारिया?
ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यश कटारिया की उम्र 28 साल है और वे पेशे से एक बिजनेसमैन हैं. उनके और भूमि के रिश्ते को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी इसे लेकर खुलकर बात नहीं थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement