बॉलीवुड
राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf) ने तीन दिनों में शानदार कलेक्शन कर लिया है.
Bhool Chuk Maaf collection day 3: राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf) 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत थी. हालांकि इसके बाद वीकेंड पर इस फिल्म ने दर्शक बटोर लिए. दरअसल, वीकेंड पर भूल चूक माफ ने अच्छा कलेक्शन किया है. रविवार को भी मूवी ने लंबी छलांग लगाई है और उम्मीद से बढ़कर कलेक्शन किया है.
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को भूल चूक माफ ने शनिवार से अच्छी कमाई की है. फिल्म ने रविवार को 11.25 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ का कलेक्शन किया था. शनिवार को मूवी ने थोड़ी बढ़त बनाई थी और 9.50 करोड़ कमाए. वहीं, रविवार का कलेक्शन मिलाकर भूल चूक माफ ने तीन दिनों में कुल 27.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
बॉक्स ऑफिस पर भूल चूक माफ के अलावा मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग और फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स नाम की दो हॉलीवुड फिल्में देखने को मिल रही हैं. इसके अलावा बॉलीवुड की सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म केसरी वीर भी सिनेमाघरों में देखने को मिल रही है. हालांकि इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर होने के बाद भी भूल चूक माफ अच्छा परफॉर्म करने में कामयाब रही है. मैडॉक फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्में अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. बीते दिनों रिलीज हुई स्काई फोर्स और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर छावा इस साल की शानदार फिल्में है. इसके बाद अब भूल चूक माफ भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. वहीं, मैडॉक के प्रोडक्शन में बनी इससे पहले की फिल्में, जरा हटके जरा बचके, मुंज्या, स्त्री भी जबरदस्त हिट रही है.
यह भी पढ़ें- Bhool Chuk Maaf Collection Day 2: दूसरे दिन भी छाई राजकुमार राव-वामिका गब्बी की फिल्म, 'केसरी वीर' का हुआ बुरा हाल
बता दें कि भूल चूक माफ 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन इस बीच ऑपरेशन सिंदूर के कारण फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी. हालांकि इसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया था. फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली थी. हालांकि पीवीआर आईनॉक्स ने इसपर आपत्ति जताई और अदालत का दरवाजा खटखटाया. आखिर में पीवीआर आईनॉक्स की जीत हुई और फिल्म की ओटीटी रिलीज रूक गई और इसे थिएटर्स में 23 मई को रिलीज किया गया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.