Advertisement

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव और वामिका की फिल्म ने की बेहतर शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

राजकुमार राव (Rajkumar Rao), वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf) ने ओपनिंग डे पर बेहतर शुरुआत की है.

Latest News
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव और वामिका की फिल्म ने की बेहतर शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Bhool chuk maaf 

Add DNA as a Preferred Source

ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) के बाद निर्माता दिनेश विजान (Dinesh Vijan0 अपनी अगली फिल्म भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf) लेकर आ चुके है. राजकुमार राव (Rajkumar Rao), वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. हालांकि फिल्म को दर्शकों के मिले जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. वहीं, दिनेश विजान की इस फिल्म ने मुंज्या के बाद से अपनी सबसे कम ओपनिंग दर्ज की है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर. 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक भूल चूक माफ ने शुक्रवार को 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. यह दिनेश की 2023 की स्लीपर हिट मुंज्या के बाद दूसरी सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म है. मुंज्या ने अपने पहले दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया था. मुंज्या में आदित्य वर्मा और शरवरी वाघ नजर आए थे. वहीं, स्त्री 2 की सफलता के बाद राजकुमार राव भूल चूक माफ में दिखे. वहीं, वह पहली बार वामिका गब्बी के साथ किसी फिल्म में नजर आए हैं. 

ऑक्यूपेंसी की बात करें तो शुक्रवार को फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी 15.39 प्रतिशत रही. सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 9.40 प्रतिशत थी. दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी 18.26 प्रतिशत थी और शाम के शो में ऑक्यूपेंसी 18.52 प्रतिशत थी. वहीं, फिल्म की वीकेंड पर अच्छी कमाई होने की उम्मीद है. हालांकि फिल्म सप्ताह के दिनों में संघर्ष करेगी.

कई बार टली भूल चूक माफ की रिलीज

भूल चूक माफ को लेकर बात करें तो यह फिल्म पहले 9 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर और भारत पाकिस्तान के विवाद के कारण मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट आगे नहीं बढ़ा पाए. लेकिन इसके बाद मैडॉक ने एक बयान जारी किया और कहा कि वह माहौल के कारण फिल्म को थिएटर की जगह ओटीटी पर रिलीज करेंगे. फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली थी. हालांकि मैडॉक फिल्म्स द्वारा थिएटर रिलीज को छोड़ने और 16 मई को सीधा अमेजन प्राइम पर रिलीज करने के अचानक फैसले पर पीवीआर आईनॉक्स ने अदालत का सहारा लिया. जिसके बाद पीवीआर आईनॉक्स ने जीत हासिल की और फिल्म ओटीटी की जगह सिनेमाघरों में रिलीज हुई. 
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement