Advertisement

Bhool Bhulaiyaa के इस आइकॉनिक गाने में साथ आए विद्या बालन और कार्तिक आर्यन, देखें वीडियो

Kartik Aaryan भूल भुलैया 1 की लीड एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ आमी जे तोमार गाने पर डांस करते हुए नजर आए. उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

Bhool Bhulaiyaa के इस आइकॉनिक गाने में साथ आए विद्या बालन और कार्तिक आर्यन, देखें वीडियो

Bhool Bhulaiya : भूल भुलैया

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 बड़े पर्दे पर लगातार जलवे बिखेर रही है. फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. ये फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है और अब साल की सबसे बड़ी हिंदी सुपरहिट फिल्म बन सकती है. इसी बीच कार्तिक भूल भुलैया 1 की लीड एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ आमी जे तोमार गाने पर डांस करते हुए नजर आए. उन दोनों के डांस ने फैंस का दिल जीत लिया है. 

भूल भुलैया फिल्म के आइकॉनिक सॉन्ग आमी जे तोमार को लोगों को खूब प्यार मिला था. फिल्म के पार्ट 1 में इस सॉन्ग में विद्या के डांस और मंजुलिका वाले एक्सप्रेशन को दर्शकों ने काफी सराहा था. ऐसे में अब फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज हुआ, फिल्म सुपरहिट रही साथ ही ये गाना भी. टी सीरीज ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कार्तिक और विद्या आमी जे तोमार गाने पर जुगलबंदी करते हुए नजर आ रहे हैं. विद्या बालन और कार्तिक आर्यन पर फिल्माए गाने के सीन्स को एक कर दिया. साथ ही गाने के बोल को परफेक्टली मैच कर दिया ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. 

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan ने भूल भुलैया 2 के बाद बढ़ाई अपनी फीस? बोले- जिंदगी में प्रमोशन हुआ लेकिन...

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टा पर इस गाने का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक 3.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. बता दें कि फिल्म भूल भुलैया 2 अब तक करीब 144 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर लगाताक इस फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा है. फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 92.05 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव और अमर उपाध्याय जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office: छा गए Kartik Aryan, पहले ही दिन Akshay और Alia को पछाड़ा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement