Advertisement

Bhool Bhulaiyaa 3 ने रिलीज से पहले काटा बवाल, Kartik Aaryan की फिल्म ने नाम किया ये रिकॉर्ड

Kartik Aryan की फिल्म Bhool Bhulaiyaa 3 इसी साल दिवाली पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसी बीच फिल्म ने रिलीज से पहले ही धमाकेदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Latest News
Bhool Bhulaiyaa 3 ने रिलीज से पहले काटा बवाल, Kartik Aaryan की फिल्म ने नाम किया ये रिकॉर्ड

Bhool Bhulaiyaa 3

Add DNA as a Preferred Source

कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. पिछले दिनों मेकर्स ने इसका धमाकेदार टीजर (Bhool Bhulaiyaa 3 teaser) रिलीज कर दिया था जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया था. वहीं अब रिलीज से पहले फिल्म ने धमाकेदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जी हां, ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तर देने से पहले ही मोस्ट एंटीसिपेटेड हिंदी (Imdb’s Most Anticipated Hindi Movie) मूवी बन गई है. 

भूल भुलैया 3 इस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी बन गई है. कार्तिक आर्यन ने पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है. एक्टर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा 'IMDb मोस्ट एंटीसिपेटेड हिंदी मूवी भूल भुलैया 3. रूहू बाबा वर्सेज मंजूलिका. आ रही है इस दीवाली पर.' 

भूल भुलैया 3 पहले से ही 2024 की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी थी और अब IMDb ने भी इसपर मुहर लगा दी है. ये एक हॉरर कॉमेडी मूवी है जिसमें कार्तिक के अलावा विद्या बालन और तृप्ति डिमरी भी नजर आए. उनकी झलक टीजर में भ दिखी थी. इस बार फिल्म में रूह बाबा और मंजुलिका के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी.


ये भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 का है इंतजार, तो पहले OTT पर निपटा लें ये धांसू Horror-Comedy फिल्में


दिवाली के मौके पर यानी 1 नवंबर को भूल भुलैया 3 सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें कार्तिक के अलावा विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे. इसकी टक्कर सिंघम अगेन से होने वाली है.


ये भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 की टीम को लगा झटका, फिल्म से जुड़े इस मशहूर हस्ती का हुआ निधन


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement