Advertisement

Bhool Bhulaiyaa 2  की सक्सेस से फूले नहीं समा रहे Kartik Aaryan, फैंस पर जमकर लुटा रहे प्यार

Kartik Aaryan की फिल्म Bhool Bhulaiyaa 2 को रिलीज हुए पांच हफ्ते बीत चुके हैं. फिल्म की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है.

Bhool Bhulaiyaa 2  की सक्सेस से फूले नहीं समा रहे Kartik Aaryan, फैंस पर जमकर लुटा रहे प्यार

Kartik Aaryan : कार्तिक आर्यन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) को रिलीज हुए पांच हफ्ते हो चुके हैं और फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर धमाल मचा रही है. कार्तिक फिल्म की सक्सेस से फूले नहीं समा रहे हैं. वो किसी ना किसी तरह से अपने फैंस को फिल्म हिट बनाने के लिए शुक्रिया अदा कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें वो फैंस से घिरे हुए नजर आ रहे हैं. अपने इन फैंस पर प्यार लुटाने के लिए एक्टर कार पर चढ़कर उन्हें शुक्रिया कहते नजर आए. 

फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद से कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है. कार्तिक जहां भी जाते हैं फैंस उन्हें घेर लेते हैं. एक्टर भी इस प्यार को देख काफी खुश हैं. फिल्म ने अब तक करीब 176 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी बीच एक्टर न एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें वो कार की छत पर चढ़कर फैंस पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस ने कार्तिक की कार को किस तरह से घेर लिया है. कार्तिक आर्यन ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'पांचवां हफ्ता वाकई मजबूत हो रहा है- भूल भुलैया 2, इस प्यार के लिए जी रहा हूं...'

ये भी पढ़े: Bhool Bhulaiyaa 2 की कमाई 175 करोड़ के पार, Kartik Aaryan ने NGO के बच्चों के लिए रखी स्पेशल स्क्रीनिंग, देखें वीडियो

इससे पहले भूल भुलैया 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान कार्तिक ने क्राई फाउंडेशन एनजीओ के नन्हे फैंस के साथ मुलाकात की. इस दौरान एक्टर और उनके नन्हे फैंस बेहद खुश नजर आ रहे थे. उन्होंने बच्चों के साथ खूब फोटो क्लिक कराई और उनके साथ बातचीत भी की. इसका एक वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया.

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan के साथ फिल्म की खबरों पर Jennifer Winget ने तोड़ी चुप्पी, ग्लैमरस अंदाज में दिया जवाब

बता दें कि जल्द ही भूल भुलैया 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज होने वाली है. फिलहाल फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 177.29 करोड़ हो गया है. ऐसे में अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के आंकड़े की तरफ आगे बढ़ रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement