Advertisement

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection: फिल्म का जलवा कायम, 150 करोड़ के क्लब में हुई एंट्री

Bhool Bhulaiyaa 2 की कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है. फिल्म के लीड स्टार Kartik Aaryan भी इन दिनों फिल्म की जबरदस्त सक्सेस इंजॉय कर रहे हैं.

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection: फिल्म का जलवा कायम, 150 करोड़ के क्लब में हुई एंट्री

Bhool Bhulaiyaa 2 : भूल भुलैया 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म भूल भूलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) की कमाई लगातार जारी है. फिल्म ने अब 150 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है. 20 मई को रिलीज हुई फिल्म बीते वीकेंड फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ी और 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बज है. देश में ही नहीं बाहर भी लोग फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. 

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया-2 बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है.हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. फिल्म की ओपनिंग 14.11 करोड़ से हुई थी और ये कमाई अब तक जारी है. फिल्म ने बीते शुक्रवार 2.81 करोड़ की कमाई की और शनिवार को 4.55 करोड़ की कमाई की है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वेबसाइट के मुताबिक, भूल भुलैया अब तक 155-156 करोड़ की कमाई कर चुकी है. इससे पहले फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में ज्यादा देर नहीं की. 

बता दें कि भूल भूलैया 2 के लीड स्टार कार्तिक आर्यन हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. हालांकि वो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. वो फैंस को रिस्पांस देते हुए नजर आ रहे हैं. इससे पहले मशहूर फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने सोशल मीडिया पर भूल भुलैया 2 के 15वें दिन की कमाई के आंकड़े को पेश किया था. इसपर कार्तिक ने कहा था कि 150 करोड़ वाली स्माइल सोचनी पड़ेगी. 

 

 

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan ने भूल भुलैया 2 के बाद बढ़ाई अपनी फीस? बोले- जिंदगी में प्रमोशन हुआ लेकिन...

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan हुए कोविड पॉजिटिव, मजेदार अंदाज में पोस्ट कर फैंस को दी जानकारी

वहीं भूल भुलैया-2 के साथ ही रिलीज हुई कंगना रनौत की धाकड़ बॉक्स ऑफिस  पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी. इसका फायदा भी भूल भुलैया-2 को मिला, क्योंकि दर्शकों ने फिर इस फिल्म का रुख करना ही बेहतर समझा. कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, तब्बू औऱ राजपाल यादव के अभिनय से सजी इस फिल्म के लिए  लोग सोशल मीडिया पर भी काफी तारीखों के पुल बांध रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement