Advertisement

Bholaa Teaser: जबरदस्त एक्शन से भरा है 'भोला' का टीजर, Ajay Devgn का नया लुक देख क्रेजी हुए फैंस

Ajay Devgn की फिल्म 'भोला' (Bholaa) का टीजर जारी कर दिया गया है. टीजर में एक्टर जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं.

Bholaa Teaser: जबरदस्त एक्शन से भरा है 'भोला' का टीजर, Ajay Devgn का नया लुक देख क्रेजी हुए फैंस
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. पहले पार्ट के सात साल बाद आए फिल्म के दूसरे पार्ट को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला. फिल्म में अजय की एक्टिंग की भी लोगों ने जमकर तारीफ की. इन सब के बीच अब अजय देवगन की अगली फिल्म 'भोला' (Bholaa) का टीजर जारी कर दिया गया है. टीजर में दिखाए गए एक्टर के धांसू लुक ने एक बार फिर फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. 

टीजर की शुरुआत होती है 'सरस्वती अनाथाश्रम' से. यहां आश्रम की वार्डन ज्योति नाम की एक बच्ची से कहती है कि कल उससे मिलने कोई रिश्तेदार आना वाला है इसलिए जल्दी सो जाए. अब एक तरफ जहां ये बच्ची रातभर यही सोचती रहती है कि मां-बाप, भाई-बहन, दादा-दादी...रिश्तेदारों की लिस्ट में किस-किसका नाम आता है तो दूसरी तरफ अजय देवगन को जेल से बाहर आते दिखाया गया है. तभी पीछे से आवाज आती है, 'कौन है वो?' जवाब मिलता है, 'कौन है, कहां से आया है...किसी को पता नहीं और जिसको पता था वो बचा नहीं. कहते हैं जब वो माथे पर भस्म लगाता है तो जाने कितनों को भस्म कर देता है.'

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 के लिए हो जाएं तैयार, सस्पेंस बनाए रखने के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

यहां देखें Bholaa Teaser-

जैसा की आप देख सकते हैं. भोला के टीजर में अजय देवगन का चेहरा तो रिवील नहीं किया गया है लेकिन फिर भी एक्टर काफी अग्रेसिव लुक में नजर आ रहे हैं. सिर पर भस्म और हाथ में त्रिशूल लिए, अजय देवगन जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाए गए हैं. इसके अलावा बैकग्राउंड में चल रहा म्यूजिक भी काफी धमाकेदार है. 

यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill: कमरे में असली शेर देख बुरी तरह डर गईं शहनाज गिल, 'मम्मी-मम्मी' चिल्लाते हुए भागीं उल्टे पैर

आपको बता दें कि 'भोला' तमिल में बनी हिट फिल्म 'कैथी' का रीमेक हैं. हालांकि, फिल्म की कहानी को हिंदी ऑडियंस की पसंद के हिसाब से थोड़ा सा चेंज किया गया है. फिल्म में लीड रोल प्ले करने के साथ-साथ अजय देवगन खुद ही इसके डायरेक्टर भी हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement