Advertisement

Bhediya: 'ठुमकेश्वरी' में Varun Dhawan-Kriti Sanon ने दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स, 'स्त्री' लुक में नजर आईं Shraddha Kapoor

Thumkeshwari गाने में Varun Dhawan और Kriti Sanon के जबरदस्त डांस मूव्स को जमकर पसंद किया जा रहा है.

Bhediya: 'ठुमकेश्वरी' में  Varun Dhawan-Kriti Sanon ने दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स, 'स्त्री' लुक में नजर आईं Shraddha Kapoor
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) अपनी अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे व्यूअर्स का खूब प्यार मिला.  फैंस फिल्म के अंदर एक्टर के लुक की भी काफी तारीफ कर रहे हैं. इस बीच अब भेड़िया का दूसरा गाना 'ठुमकेश्वरी' (Bhediya Song Thumkeshwari) रिलीज कर दिया गया है. 

गाने में वरुण धवन और कृति सेनन के जबरदस्त डांस मूव्स को जमकर पसंद किया जा रहा है. इसके अलावा सॉन्ग का सबसे बड़ा अट्रैक्शन श्रद्धा कपूर की शानदार स्पेशल अपीयरेंस है. श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने ठुमकेश्वरी में चार चांद लगा दिए हैं.  गाने के अंदर एक्ट्रेस अपने स्त्री वाले गेटअप में नजर आ रही हैं. 

यह भी पढ़ें- XXX Controversy के बाद फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं Ekta Kapoor, मंदिर में शॉर्ट्स पहने देख भड़के लोग

यहां देखें Thumkeshwari Song-

ठुमकेश्वरी फिल्म का दूसरा गाना है. सचिन-जिगर द्वारा कंपोज किए गए इस सॉन्ग को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और इसे कोरियोग्राफ किया है गणेश आचार्य ने इससे पहले फिल्म गाना जंगल में कांड रिलीज हुआ था. 

यह भी पढ़ें- Poonam Pandey के साथ रोमांटिक हो गया ये शादीशुदी एक्टर, लोगों ने लगा दी क्लास

बात अगर फिल्म की करें तो भेड़िया एक हॉरर कॉमेडी कहानी पर बेस्ड है जिसे अमर कौशिक ने डायरेक्ट और दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 25 नवंबर 2022 को 2डी और 3डी में हिंदी, तेलुगु और तमिल में पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. भेड़िया में वरुण और कृति दूसरी बार एक साथ नजर आने वाले हैं. इससे पहले दोनों फिल्म 'दिलवाले' में साथ दिखे थे. 
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement