Advertisement

Bhediya OTT release: थिएटर में नहीं देख पाए, तो जानिए कब और कहां देख सकेंगे Varun Dhawan की फिल्म

Bhediya OTT: पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई Varun Dhawan और Kriti Sanon की फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. जो फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए उन्हें इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार था जोकि अब खत्म होने वाला है.

Latest News
Bhediya OTT release: थिएटर में नहीं देख पाए, तो जानिए कब और कहां देख सकेंगे Varun Dhawan की फिल्म

Bhedyia OTT

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पिछले साल रिलीज हुई वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म भेड़िया (Bhediya) ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था. फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी पर जो इसे थिएटर में नहीं देख पाए वो इसके ओटीटी (Bhediya OTT) पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में सिनेमाघरों में रिलीज होने के 5 महीने बाद ये फिल्म डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है. आगे नजर डालिए फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है.

अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म भेड़िया साल 2022 की दसवीं सबसे बड़ी हिंदी ग्रॉसर रही है. फैंस लंबे समय से इसके ओटोटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे जो खत्म हो गया है. जी हां, अब भेड़िया को आप 26 मई को जियो सिनेमा पर घर बैठे देख सकेंगे. बता दें कि वरुण धवन और कृति सेनन के अलावा फिल्म में दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी भी लीड रोल में हैं. 

Bhediya ने किया था इतना कलेक्शन

फिल्म में दर्शकों को हॉरर, एक्शन के साथ साथ कॉमेडी भी देखने को मिली थी. वरुण धवन ने इस फिल्म में वेयरवोल्फ का रोल निभाया है. वहीं भेड़िया ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. 60-70 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने कुलमिलाकर 89.97 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

ये भी पढ़ें: Bhediya के लिए Varun Dhawan ने चार्ज की मोटी फीस, Kriti Sanon के हाथ लगे कुल इतने करोड़ रुपये

Bhediya 2 की रिलीज डेट आई सामने  

हॉरर-कॉमेडी फिल्म भेड़िया 2 के ऐलान के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे. बीते दिनों Jio Studios के इनफिनिट टुगेदर इवेंट में इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. इस फिल्म में एक बार फिर वरुण अपने भेड़िया अवतार में लौटेंगे. वैसे तो फिल्म की तारीख सामने नहीं आई पर इसके लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा. ये फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: फैंस को मिलेगा हॉरर कॉमेडी फिल्मों का डबल डोज, सामने आई Bhediya 2 और Stree 2 की रिलीज डेट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement