Advertisement

Bhediya First Look: इंसान बनेंगे इसका नाश्ता... Varun Dhawan को देखकर डर जाएंगे आप!

Bhediya First Look: Varun Dhawan- Kriti Sanon की फिल्म का फर्स्ट लुक देखकर फैंस हैरान रह गए हैं. फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है.

Latest News
Bhediya First Look: इंसान बनेंगे इसका नाश्ता... Varun Dhawan को देखकर डर जाएंगे आप!

Bhediya First Look: भेड़िया फर्स्ट लुक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. वहीं, इन सबके बीच हाल ही में वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. इस फिल्म का धमाकेदार फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है जिसमें वरुण 'भेड़िया' वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही ये ऐलान हो गया है कि फिल्म का ट्रेलर (Bhediya Trailer) कब रिलीज होने वाला है. फिल्म का पहला लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.

वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon)  की फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) के फर्स्ट लुक में वरुण, गुस्से वाले पोज में नजर आ रहे हैं. पोस्टर में वरुण के अंदर एक आग से जलता हुआ भेड़िया दिखाई दे रहा है और पीछे पूरा चांद नजर रहा है. वहीं, कृति और फिल्म दूसरे एक्टर्स बैकग्राउंड में नजर आ रहे हैं. अमर कौशिक निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर 19 अक्टूबर को रिलीज होगा.

ये भी पढ़ें- Sex गुरु से लेकर वर्जिनिटी तक, जब बॉलीवुड सितारों ने खोले शॉकिंग Bedroom Secrets

बता दें कि इस फिल्म में वरुण और कृति दूसरी बार साथ दिखाई देंगे. इससे पहले ये दोनों फिल्म 'दिलवाले' में रोमांस करते नजर आए थे. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को 25 नवम्बर 2022 को रिलीज किया जाएगा जिसमें वरुण, कृति के अलावा अभिषेक बनर्जी और दीपक डोब​रियाल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. बता दें कि फिल्म का अधिकांश हिस्सा हिमाचल प्रदेश में शूट किया गया है.

ये भी पढ़ें- Karan Johar और Kartik Aryan का हो गया पैचअप, इस एक्टर ने कराई सुलह!

वरुण ने इस फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए दिलचस्प कैप्शन भी दिया है. उन्होंने लिखा- 'बनेंगे के इंसान उसका नाश्ता. #BhediyaTrailerOn19thOct'. फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. हर कोई वरुण को भोड़िया के तौर पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement