Advertisement

Bhai Dooj पर बहन को मुंह चिढ़ाते दिखे Abhishek Bachchan, लोग बोले- सबसे क्यूट Photo

Bhai Dooj पर Abhishek Bachchan- Shweta Bachchan की क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

Latest News
Bhai Dooj पर बहन को मुंह चिढ़ाते दिखे Abhishek Bachchan, लोग बोले- सबसे क्यूट Photo

Abhishek Bachchan, Shweta Bachchan: अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिवाली के त्योहार के बाद देश भर में आज भाई-बहनों के लिए खास, भाई दूज (Bhai Dooj) का त्योहार मनाया गया. वहीं, इस मौके को बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज भी स्पेशल अंदाज में सेलीब्रेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं. इस बीच हाल ही में अमिताभ बच्चन की बेटा श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) और बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के भाई दूज सेलीब्रेशन की तस्वीरें भी सामने आई हैं. इन फोटोज में दोनों की बेहद खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. फैंस को भाई-बहन की ये जोड़ी बेस्ट लगी है.

दरअसल, हाल ही में श्वेता बच्चन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने भाई अभिषेक बच्चन के साथ बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में दोनों एक सोफे पर बैठे हुए पोज देते दिखाई दे रहे हैं. भाई दूज के मौके पर श्वेता ने लाइम ग्रीन रंग का आउटफिट पहना हुआ है और उनके भाई अभिषेक ने ब्लू रंग के ट्रेडिशनल कुर्ते में नजर आ रहे हैं. अभिषेक के माथे पर तिलक को देखकर मालूम होता है कि भाई दूज की रस्में निभाने के बाद दोनों ने काउच पर बैठकर ये फोटोशूट करवाया है.

ये भी पढ़ें- Abhishek Bachchan को ट्रोलर ने कह दिया 'बेरोजगार', एक्टर ने भी दिया करारा जवाब

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by S (@shwetabachchan)

वहीं, दोनों की ये तस्वीरें एक खास वजह से वायरल हो रही हैं. श्वेता ने जो पोस्ट शेयर किया है उसकी पहली तस्वीर में अभिषेक अपनी बहन को मुंह चिढ़ाते दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो से भाई-बहन की क्यूट बॉन्डिंग साफ झलक रही है. उनकी यही बात फैंस के दिलों को जीत रही है. कई लोगों ने कमेंट्स के जरिए इस तस्वीर को अब तक की सबसे बेस्ट तस्वीर घोषित कर दिया है. इसके अलावा लोगों ने दोनों को भाई दूज की शुभकामनाएं भी दी हैं. यही वजह है कि अभिषेक और श्वेता की त्योहार स्पेशल ये तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं.

ये भी पढ़ें- Shweta Bachchan को मां से खानी पड़ती थी मार, कहा- 'वो मुझे बहुत मारती थीं...'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement