Advertisement

Bhagwant Mann-Gurpreet Kaur Wedding: भगवंत मान की दुल्हन गुरप्रीत कौर के मांग टीके को लेकर जानिए क्यों हो रही चर्चाएं?

Bhagwant Mann- Gurpreet Kaur Wedding: पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर के मांग टीके की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. यह एक खास तरह का टीका है जो पंजाबी कल्चर का हिस्सा है.

Bhagwant Mann-Gurpreet Kaur Wedding: भगवंत मान की दुल्हन गुरप्रीत कौर के मांग टीके को लेकर जानिए क्यों हो रही चर्चाएं?

Bhagwant Mann Wedding

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Bhagwant Mann- Gurpreet Kaur Wedding: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हाल ही में गुरप्रीत कौर शादी रचाई है. दोनों की शादी बेहद सिंपल अंदाज में करीबियों के बीच हुई है. इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें दूल्हे के तौर पर सजे भगवंत मान शेरवानी में नजर आ रहे हैं डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने अपने ब्राइडल लुक को गोल्डन कलर की जूलरी के साथ कंप्लीट किया है. गले में हैवी नेकलेस, चूड़ियां, नाक में नथनी पहने वे काफी प्यारी लग रही हैं. वहीं गुरुप्रीत लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. गुरप्रीत का मांग टीका काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इस मांग टीके की खासियत जानना चाहते हैं.

गुरप्रीत के ब्राइडल लुक में गोल्डन मांग टीका लोगों की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है. जिस खास तरह के मांग टीके को डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने पहना है उसे पीपल पत्ती (Pipal Patti) कहते हैं. पंजाबियों के रिवाज में यह मांग टीका काफी चलन में हैं इसे उनके कल्चर का खास हिस्सा माना जाता है.

 

 

ये भी पढ़ें - Bhagwant Mann Marriage: लाल जोड़े में खूबसूरत दिखीं गुरप्रीत कौर, देखें दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें

सीएम भगवंत मान और गुरप्रीत ने अपनी शादी की रस्में पूरे रिति-रिवाज के साथ निभाई हैं. दोनों ने गुरुद्वारे जाकर अपनी खुशहाल शादीशुदा जीवन के लिए कामनाएं भी की हैं. बता दें कि गुरप्रीत कौर भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं. उनकी उम्र 32 साल है, जबकि मान 48 साल के हैं. दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी. मान की यह दूसरी शादी है. पहली पत्नी से उनका तलाक 2015 में हो गया था.

ये भी पढ़ें - Bhagwant Mann- Gurpreet Kaur Wedding: भगवंत के कॉमेडी वीडियोज की फैन हैं पत्नी गुरप्रीत, देखें वीडियो

गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं. बता दें कि ये मान की दूसरी शादी है. वो अपनी पहली पत्नी से 2015 में अलग हो गए थे. पहली शादी से मान के दो बच्चे सीरत कौर और दिलशान हैं. भगवंत मान की पहली शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement